Posts

परिवार में रहते हुए तलाक पर आधारित होगी 'लुका छुपी'

Image
फैमिली के साथ लिव इन में रहने के कॉन्सेप्ट पर बनीं फैमिली कॉमिडी फिल्म 'लुका छुपी' के मेकर्स अब इसका सीक्वल बनाए जाने की तैयारी कर रहे हैं। इस बार फिल्म फैमिली में रहने वाले कपल कि डिवॉर्स में में आने वाली दिक्कतों के ऊपर आधारित होगी। पहली फिल्म के रिलीज होने के बाद ही कुछ इंटरव्यू में कृति सैनन ने भी इस ओर इशारा किया था कि इसका सीक्वल बन सकता है। अब प्रड्यूसर दिनेश विजान ने यह कन्फर्म कर दिया है। बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने कहा, 'अभी फिल्म की स्क्रिप्ट लिखी जा रही है और बार इसमें परिवार के साथ रहते हुए डिवॉर्स के बारे में दिखाया जाएगा। आइडिया यह है कि इस बार कपल डिवॉर्स ले लेता है लेकिन परिवार को इस बारे में पता ही नहीं होता है और इसी में फनी सिचुएशंस बनेंगी। अभी फिल्म को लिखने में लगभग 1 साल का समय लगेगा उसके बाद ही इस पर आगे काम किया जाएगा।' सीक्वल के बारे में आगे बात करते हुए उन्होंने कहा, 'लिव-इन रिलेशनशिप की थीम पर हमने कई फिल्में बनते हुए देखी हैं लेकिन 'लुका छुपी' में हमने इसमें फैमिली ऐंगल को शामिल कर लिया और यह ऑडियंस को पसंद आया। तो ...

अपने होनेवाले जीवनसाथी रणबीर कपूर के बर्थडे पर आलिया भट्ट ने किया प्यारा पोस्ट

Image
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस फिल्म इंडस्ट्री के सबसे हॉट और अट्रैक्टिव कपल में से एक हैं। आए दिन इस जोड़ी की शादी को लेकर चर्चा होती रहती है, हालांकि अभी तक इसे लेकर कुछ फाइनल रिपोर्ट सामने नहीं आई है। आज रणबीर अपनी 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं, ऐसे में भला आलिया उन्हें पब्लिकली कैसे विश न करतीं। आलिया ने अपने इस होनेवाले हमसफर का लिए बड़ा ही प्यारा सा पोस्ट किया है, जिसमें रणबीर बिल्कुल हॉलिडे वाले मूड में दिख रहे। ब्लैक टीशर्ट में रणबीर के सिर पर हैट है, गले में शेड्स और उनके हाथों में दूरबीन। तस्वीर को देखकर साफ लग रहा है जैसे रणबीर नेचर का आनंद लेने कहीं पहुंचे हों। आलिया ने जितनी हैंडसम तस्वीर का सिलेक्शन इस पोस्ट के लिए किया है उतना ही स्वीट कैप्शन भी लिखा है। आलिया ने रणबीर को विश करते हुए लिखा, 'हैपी बर्थडे यू।' रणबीर और आलिया ने अपने इस रिश्ते को कभी छिपाने की कोई कोशिश नहीं की। कभी किसी इवेंट में तो कभी पार्टी में...अक्सर दोनों साथ दिख जाते हैं। अक्सर दोनों खुलेआम अपना प्यार एक-दूसरे के प्रति प्रदर्शित करते नजर आ चुके हैं। रणबीर के बारे में आलिया कह चुकी हैं कि जब वह पहली...

वर्कआउट करते हुए गिर पड़ीं आमिर खान की बेटी इरा, विडियो वायरल

Image
अपने डायरेक्शनल डेब्यू को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। दरअसल इरा द्वारा निर्देशित अंग्रेजी नाटक 'यूरिपिड्स मेडिया' की मेकिंग को लेकर वह सुर्खियों में हैं, जिसका प्रीमियर इस साल के अंत में देश के चुनिंदा शहरों में रखा जाएगा। ग्लैमर इंडस्ट्री से दूरियां बनाकर चलने वाली इरा सोशल मीडिया पर खूब ऐक्टिव हैं। फिलहाल इरा का एक जिम विडियो चर्चा में है, जिसमें वह आखिर में गिर जाती हैं। ईरा अक्सर अपनी तस्वीरें और विडियो पोस्ट किया करती हैं, जिससे उनके आम जीवन के झलकियां स्पष्ट दिखती हैं। इस बार इरा ने अपना एक वर्कआउट विडियो पोस्ट किया है, जो बताता है कि वह फिटनेस फ्रीक भी हैं। इस विडियो में वह जिम वेयर में नजर आ रही हैं और काफी डिफरेंट एक्सरसाइज़ करती दिख रही हैं। इरा इस एक्सरसाइज़ विडियो में डंडे से लटकी हुई दिख रही हैं और उनके सामने किसी ने एक डंडा पकड़ रखा है, जिसे वह उनके इर्द-गिर्द घुमा रहा। वह इस डंडे से बचने की हरसंभव कोशिश करती हैं, लेकिन अंत में उनका बैलंस बिगड़ जाता है और वह नीचे गिर जाती हैं। हालांकि, इरा ने अपने इस पोस्ट में लिखा है कि वह बिल्कुल ठीक हैं। इस विडियो में इरा का...

संजय दत्त से अपने कथित खराब संबंधों पर बोलीं त्रिशाला दत्त

Image
पिछले काफी समय से ऐसी चर्चा है कि बॉलिवुड ऐक्टर संजय दत्त के अपनी बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त से संबंध बहुत अच्छे नहीं हैं। हालांकि त्रिशाला का पहली बार इस बारे में रिस्पॉन्स सामने आया है। त्रिशाला सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एक बूमरेंग विडियो शेयर करते हुए इस बारे में सफाई दी है। दरअसल त्रिशाला ने इंस्टाग्राम पर एक आस्क मी सेशन रखा था। इसमें ही चैट करते हुए एक यूजर ने उनके पिता के साथ कथित खराब संबंधों के बारे में पूछा। यूजर पूछा, 'ऐसी अफवाह है कि आपके अपने पिता से संबंध अच्छे नहीं हैं? प्लीज कन्फर्म करें।' इसके जवाब में त्रिशाला ने सीधा जवाब देते हुए कहा, 'कृपया अखबारों में लिखी जाने वाली हर बात का विश्वास न करें। मुझे नहीं पता कि ये खबरें कहां से आती हैं लेकिन यह सच नहीं है।' इसके साथ ही त्रिशाला ने एक बूमरेंग विडियो भी शेयर किया है जिसमें संजय दत्त उनके गाल पर किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा त्रिशाला ने उन सवालों का भी जवाब दिया जिनमें यह पूछा गया कि वह फिल्म इंडस्ट्री में आएंगी या नहीं। इसके जवाब में त्रिशाला ने कहा कि वह फिल्म इंडस्ट्री में नहीं आएंगी...

ट्रेलर से पहले 'दबंग 3' के म्यूजिक लॉन्च को लेकर उत्साहित हैं सलमान खान

Image
बॉलिवुड ऐक्टर सलमान खान अपने बेहतरीन म्यूजिक के टेस्ट के लिए जाने जाते हैं। वह हमेशा अपनी फिल्मों के म्यूजिक पर खास ध्यान देते हैं और इसीलिए उनकी फिल्मों का म्यूजिक हमेशा हिट रहता है। इस बार 'दबंग 3' के साथ भी ऐसा है जिसके म्यूजिक से एक बार फिर सलमान अपने फैन्स को खुश करना चाहते हैं। सलमान की यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होने जा रही है और इसके ट्रेलर से पहले वह इसका म्यूजिक लॉन्च करने के लिए काफी उत्साहित हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में कुछ बेहतरीन रोमाटिंक मेलोडीज के अलावा डान्स वाले म्यूजिक सॉन्ग्स भी सुनने को मिलेंगे। इससे पहले 'दबंग' सीरीज की आई दोनों फिल्मों का म्यूजिक भी सुपरहिट रहा था। प्रभु देवा के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म अपनी घोषणा के समय से ही चर्चा में है। इससे पहले प्रभु देवा ने सलमान की सुपरहिट फिल्म 'वॉन्टेड' का डायरेक्शन किया था। इस फिल्म को सलमान खान, अरबाज खान और निखिल द्विवेदी ने प्रड्यूस किया है। फिल्म में सलमान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, किच्चा सुदीप, अरबाज खान और सई मांजरेकर मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 'दंबग 3' आने वाले 20 दि...

पाकिस्तानी नैतिक और बौद्धिक रूप से विक्षिप्त हैं : अदनान सामी

Image
गायक-संगीतकार ने फिर से पाकिस्तानियों पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि वे मौलिक, बौद्धिक और व्याकरणिक रूप से विक्षिप्त हैं। एक ट्विटर यूजर ने अदनान से पूछा कि क्यों अधिकतर पाकिस्तानी इंडिया को एंडिया और मोदी को मूदी कहकर बुलाते हैं? इसके जवाब में गायक ने कहा, 'क्योंकि वे व्याकरणिक (grammatically), मौलिक और बौद्धिक रूप से विक्षिप्त हैं।' एक दूसरे ट्वीट में सामी ने लिखा, 'और वे ऐतिहासिक दृष्टि से भी विक्षिप्त हैं।' हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है जब अदनान ने पाकिस्तान के खिलाफ कुछ कहा है। सामी को अक्सर ही उनकी राष्ट्रीयता को लेकर ट्रोल किया जाता है। अदनान सामी का जन्म ब्रिटेन में हुआ है, पाकिस्तानी मूल के अदनान पहले एक कनाडाई नागरिक थे, साल 2016 में उन्हें भारतीय नागरिकता प्रदान की गई। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 370 के उन्मूलन के बाद सोशल मीडिया पर सामी पर निशाना साधा गया जिसका करारा जवाब देते हुए उन्होंने कहा, 'पाकिस्तानी खुद अपनी जिंदगी से परेशान हैं।' उन्होंने यह भी कहा था कि वह पाकिस्तानी सेना के खिलाफ हैं जिसने युद्ध को भड़काया है, लोकतंत्र और पाकिस्तान के लोगों की...

'किल बिल' के हिंदी रीमेक में बिल के किरदार में दिखेंगे शाहरुख खान?

Image
पिछले काफी दिनों से चर्चा है कि हॉलिवुड ऐक्ट्रेस उमा थर्मन के लीड रोल वाली फिल्म 'किल बिल' का हिंदी रीमेक बनने जा रहा है। कुछ महीने पहले ऐसी खबर आई थी कि ऐक्टर और प्रड्यूसर निखिल द्विवेदी ने हिंदी रीमेक के लिए इस फिल्म के राइट्स खरीदे हैं। अब इस रीमेक को बनाए जाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा दिलचस्प यह जानना होगा कि इस फिल्म में लीड रोल में कौन-कौन से ऐक्टर दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का डायरेक्शन अनुराग कश्यप करने जा रहे हैं। बॉलिवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म में विलन बिल के किरदार में शाहरुख खान दिखाई दे सकते हैं। हालांकि इसका अभी तक कोई ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। वैसे शाहरुख खान ने अपनी पिछली फिल्म 'जीरो' के बाद कोई फिल्म भी साइन नहीं की है। यह भी बताया जा रहा है कि शाहरुख भी अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। हालांकि इस फिल्म के बारे में सबसे ज्यादा दिलचस्प तो यह जानना होगा कि फिल्म उमा थर्मन के निभाए लीड रोल को कौन सी हिरोइन निभाती हैं। from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड ...