ट्रेलर से पहले 'दबंग 3' के म्यूजिक लॉन्च को लेकर उत्साहित हैं सलमान खान

बॉलिवुड ऐक्टर सलमान खान अपने बेहतरीन म्यूजिक के टेस्ट के लिए जाने जाते हैं। वह हमेशा अपनी फिल्मों के म्यूजिक पर खास ध्यान देते हैं और इसीलिए उनकी फिल्मों का म्यूजिक हमेशा हिट रहता है। इस बार 'दबंग 3' के साथ भी ऐसा है जिसके म्यूजिक से एक बार फिर सलमान अपने फैन्स को खुश करना चाहते हैं। सलमान की यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होने जा रही है और इसके ट्रेलर से पहले वह इसका म्यूजिक लॉन्च करने के लिए काफी उत्साहित हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में कुछ बेहतरीन रोमाटिंक मेलोडीज के अलावा डान्स वाले म्यूजिक सॉन्ग्स भी सुनने को मिलेंगे। इससे पहले 'दबंग' सीरीज की आई दोनों फिल्मों का म्यूजिक भी सुपरहिट रहा था। प्रभु देवा के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म अपनी घोषणा के समय से ही चर्चा में है। इससे पहले प्रभु देवा ने सलमान की सुपरहिट फिल्म 'वॉन्टेड' का डायरेक्शन किया था। इस फिल्म को सलमान खान, अरबाज खान और निखिल द्विवेदी ने प्रड्यूस किया है। फिल्म में सलमान के अलावा सोनाक्षी सिन्हा, किच्चा सुदीप, अरबाज खान और सई मांजरेकर मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। 'दंबग 3' आने वाले 20 दिसंबर को रिलीज होगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2lThJOM

Comments

Popular posts from this blog

वीडियो: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की आंखों में थे आंसू, हो रही बेटी ईशा देओल की व‍िदाई

ऋषि कपूर के निधन से सदमे में सलमान खान, बोले- कहा सुना माफ कर देना

सलमान ने यूं मनाया यूलिया वंतूर का बर्थडे, सिंगर ने शेयर कीं पार्टी की अनदेखी तस्वीरें और वीडियो