अपने होनेवाले जीवनसाथी रणबीर कपूर के बर्थडे पर आलिया भट्ट ने किया प्यारा पोस्ट

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस फिल्म इंडस्ट्री के सबसे हॉट और अट्रैक्टिव कपल में से एक हैं। आए दिन इस जोड़ी की शादी को लेकर चर्चा होती रहती है, हालांकि अभी तक इसे लेकर कुछ फाइनल रिपोर्ट सामने नहीं आई है। आज रणबीर अपनी 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं, ऐसे में भला आलिया उन्हें पब्लिकली कैसे विश न करतीं। आलिया ने अपने इस होनेवाले हमसफर का लिए बड़ा ही प्यारा सा पोस्ट किया है, जिसमें रणबीर बिल्कुल हॉलिडे वाले मूड में दिख रहे। ब्लैक टीशर्ट में रणबीर के सिर पर हैट है, गले में शेड्स और उनके हाथों में दूरबीन। तस्वीर को देखकर साफ लग रहा है जैसे रणबीर नेचर का आनंद लेने कहीं पहुंचे हों। आलिया ने जितनी हैंडसम तस्वीर का सिलेक्शन इस पोस्ट के लिए किया है उतना ही स्वीट कैप्शन भी लिखा है। आलिया ने रणबीर को विश करते हुए लिखा, 'हैपी बर्थडे यू।' रणबीर और आलिया ने अपने इस रिश्ते को कभी छिपाने की कोई कोशिश नहीं की। कभी किसी इवेंट में तो कभी पार्टी में...अक्सर दोनों साथ दिख जाते हैं। अक्सर दोनों खुलेआम अपना प्यार एक-दूसरे के प्रति प्रदर्शित करते नजर आ चुके हैं। रणबीर के बारे में आलिया कह चुकी हैं कि जब वह पहली बार रणबीर से मिली थीं तभी उन्हें ऐसा लगता था रणबीर ही उनके लिए बने हैं। उन्होंने कहा कि रणबीर अपनी जिंदगी में बेहद साधारण इंसान हैं और उन्हें समझना कठिन नहीं है। बता दें कि बीती रात रणबीर के घर बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए परिवार के लोगों के साथ-साथ बॉलिवुड सितारों का खूब जमावड़ा लगा, जिसमें ऋषि कपूर और नीतू कपूर के अलावा दीपिका पादुकोण, शाहरुख खान, गौरी खान, करण जौहर, आमिर खान, रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, आदित्य रॉय कपूर जैसे तमाम सितारे शामिल हुए। वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया और रणबीर इस समय अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय दिखाई देंगे और यह फिल्म साल के अंत तक रिलीज होगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2mAkRiC

Comments

Popular posts from this blog

वीडियो: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की आंखों में थे आंसू, हो रही बेटी ईशा देओल की व‍िदाई

ऋषि कपूर के निधन से सदमे में सलमान खान, बोले- कहा सुना माफ कर देना

सलमान ने यूं मनाया यूलिया वंतूर का बर्थडे, सिंगर ने शेयर कीं पार्टी की अनदेखी तस्वीरें और वीडियो