वर्कआउट करते हुए गिर पड़ीं आमिर खान की बेटी इरा, विडियो वायरल

अपने डायरेक्शनल डेब्यू को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। दरअसल इरा द्वारा निर्देशित अंग्रेजी नाटक 'यूरिपिड्स मेडिया' की मेकिंग को लेकर वह सुर्खियों में हैं, जिसका प्रीमियर इस साल के अंत में देश के चुनिंदा शहरों में रखा जाएगा। ग्लैमर इंडस्ट्री से दूरियां बनाकर चलने वाली इरा सोशल मीडिया पर खूब ऐक्टिव हैं। फिलहाल इरा का एक जिम विडियो चर्चा में है, जिसमें वह आखिर में गिर जाती हैं। ईरा अक्सर अपनी तस्वीरें और विडियो पोस्ट किया करती हैं, जिससे उनके आम जीवन के झलकियां स्पष्ट दिखती हैं। इस बार इरा ने अपना एक वर्कआउट विडियो पोस्ट किया है, जो बताता है कि वह फिटनेस फ्रीक भी हैं। इस विडियो में वह जिम वेयर में नजर आ रही हैं और काफी डिफरेंट एक्सरसाइज़ करती दिख रही हैं। इरा इस एक्सरसाइज़ विडियो में डंडे से लटकी हुई दिख रही हैं और उनके सामने किसी ने एक डंडा पकड़ रखा है, जिसे वह उनके इर्द-गिर्द घुमा रहा। वह इस डंडे से बचने की हरसंभव कोशिश करती हैं, लेकिन अंत में उनका बैलंस बिगड़ जाता है और वह नीचे गिर जाती हैं। हालांकि, इरा ने अपने इस पोस्ट में लिखा है कि वह बिल्कुल ठीक हैं। इस विडियो में इरा काफी टोन्ड लुक में नजर आ रही हैं। इरा कुछ समय पहले अपने बॉयफ्रेंड के साथ डांस विडियो को लेकर भी काफी चर्चा में रही थीं। इरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक विडियो शेयर किया था, जिसमें वह अपने कथित बॉयफ्रेंड मिशाल कृपलानी के साथ डांस करती दिख रही थीं। विडियो के साथ इरा ने कैप्शन में लिखा था, 'मैं तुम्हारे साथ डांस करना चाहती हूं।' इसके साथ उन्होंने @mishaalkirpalani को टैग भी किया था। विडियो में 'I Wanna dance with you' गाना बैकग्राउंड में बजता सुनाई दे रहा था। बता दें कि इरा का एक भाई भी है, जिसका नाम जुनैद है और दोनों आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता के बच्चे हैं। अपने पिता आमिर खान के साथ इस विडियो की वजह से भी काफी ट्रोल हो चुकी हैं इरा।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2mwkMg1

Comments

Popular posts from this blog

वीडियो: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की आंखों में थे आंसू, हो रही बेटी ईशा देओल की व‍िदाई

ऋषि कपूर के निधन से सदमे में सलमान खान, बोले- कहा सुना माफ कर देना

सलमान ने यूं मनाया यूलिया वंतूर का बर्थडे, सिंगर ने शेयर कीं पार्टी की अनदेखी तस्वीरें और वीडियो