अनुष्का शर्मा ने बेबी बंप के साथ दिए पोज, कोरोना को वरदान बताकर बोलीं- किसी को पता नहीं चला
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने बेबी बंप के साथ एक मैगजीन के कवर पेज के लिए पोज दिया है। इसकी सोशल मीडिया पर अब काफी चर्चा हो रही है। यही नहीं, उन्होंने मैगजीन से अपनी प्रेग्नेंसी के अनुभव पर भी बात की। अनुष्का ने बताया कि इस दौरान उन्हें कैसे दोस्तों का सपॉर्ट मिला और वह अपने बच्चे को कैसा देखना चाहती हैं। उन्होंने मैगजीन का कवर पेज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया, 'अपने लिए और पूरी जिंदगी के लिए इसे कैद किया। यह मजेदार रहा।' कोरोना की महामारी थी वरदान अनुष्का ने मैगजीन से बात करते हुए बताया, 'लॉकडाउन के कारण मुझे लंबा वक्त घर पर बिताने का मौका मिला। इस दौरान किसी को भी यह पता नहीं चला कि मैं प्रेग्नेंट हूं। एक तरह से कहें तो कोरोना की यह महामारी एक अजीब तरह का वरदान थी। विराट मेरे पास थे और मैं इसे सीक्रेट रखना चाहती थी। हम सिर्फ डॉक्टर की क्लीनिक जाने के लिए ही बाहर निकलते थे। उस वक्त कोई भी सड़कों पर नहीं होता था, इसलिए हमें कोई भी देख नहीं सकता था।' वीडियो कॉल के दौरान अचानक हुई थी समस्या प्रेग्नेंसी के शुरुआती द...