सना खान की फैंस को ट्रीट, पति अनस सैयद और बहन के साथ शेयर की लेटेस्‍ट तस्‍वीर

पूर्व ऐक्‍ट्रेस सना खान सोशल मीडिया पर काफी ऐक्‍टिव रहती हैं। वह इंस्‍टाग्राम पर तस्‍वीरों और वीडियोज के जरिए फैंस को ट्रीट देती रहती हैं। हाल ही में उन्‍होंने गुजरात बेस्‍ड बिजनसमैन अनस सैयद से निकाह कर लिया। जब निकाह की तस्‍वीरें सामने आईं तो इंटरनेट पर उनकी काफी चर्चा हुई। इसके बाद से ही सना सोशल मीडिया पर पति के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं। एक बार फिर उन्‍होंने अनस और अपनी बहन मार्स खान के साथ इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी में पिक्‍चर्स शेयर कीं। सना ने कहा- बुरी तरह मिस करेंगे सना ने तस्‍वीर के साथ लिखा, 'हम तुम्‍हारा ब्रेकफास्‍ट बुरी तरह मिस करेंगे टॉम।' इसके साथ ही उन्‍होंने एक सैड इमोजी भी बनाया। उन्‍होंने फोटो पर यह भी लिखा, 'मेरी खूबसूरत बहन।' सना ने शेयर कीं तस्‍वीरें सना ने पोस्‍ट वेडिंग सेरिमनी की भी कुछ थ्रोबैक तस्‍वीरें शेयर कीं। इनमें उनके बाल पूरी तरह से फूलों से ढके नजर आ रहे हैं। बता दें, सना ने 20 नवंबर को निकाह किया था। अब वह अपने पति के साथ लाइफ इंजॉय कर रही हैं। दोनों हाल ही में कश्‍मीर में हनीमून मनाते नजर आए थे।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3pBu7hy

Comments

Popular posts from this blog

वीडियो: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की आंखों में थे आंसू, हो रही बेटी ईशा देओल की व‍िदाई

ऋषि कपूर के निधन से सदमे में सलमान खान, बोले- कहा सुना माफ कर देना

सलमान ने यूं मनाया यूलिया वंतूर का बर्थडे, सिंगर ने शेयर कीं पार्टी की अनदेखी तस्वीरें और वीडियो