Posts

LIVE: रिया चक्रवर्ती और शौविक की जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू

Image
ड्रग चैट केस में जेल में बंद ऐक्ट्रेस और उनके भाई की पर ने सुनवाई शुरू कर दी है। रिया और शौविक के वकील सतीश मानेशिंदे ने उनकी जमानत याचिका दाखिल की है। दूसरी तरफ ने रिया और शौविक की जमानत का विरोध किया है। रिया और शौविक की जमानत याचिका पर सुनवाई से पहले कोर्ट ने आरोपी ड्रग पेडलर जैद विलात्रा की याचिका पर सुनवाई की। रिया और शौविक के पक्ष में सतीश मानेशिंदे ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है कि इन दोनों के पास ड्रग्स की कमर्शल क्वॉन्टिटी नहीं पाई गई थी जिसके आधार पर इन्हें जमानत दे देनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने एनसीबी के लगाए आरोपों को भी बेबुनियाद बताया है। बता दें ड्रग चैट केस में जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सोमवार को बॉम्बे हाई कोर्ट में दिए अपने एक शपथपत्र में रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक की जमानत याचिका का विरोध किया है। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने इस शपथपत्र में कहा है कि उनके पास इस बात के काफी सबूत हैं जिनसे यह साबित किया जा सकता है कि रिया चक्रवर्ती ड्रग ट्रैफिकिंग में शामिल हैं। ड्रग सिंडिकेट की ऐक्टिव मेंबर हैं रिया अपने शपथपत्र में एनसीब...

कंगना ने फिर उठाई अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी मांग, बोलीं- मुंबई में हो रहा गुंडाराज

Image
हाल में मुंबई पुलिस ने एक यूट्यूबर को अभद्र भाषा के वीडियो अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। सोशल मीडिया पर साहिल चौधरी को रिहा किए जाने की मांग चल रही है जिसके सपोर्ट में बॉलिवुड ऐक्ट्रेस भी आ गई हैं। कंगना ने साहिल के सपोर्ट में ट्वीट कर उनकी तुरंत रिहाई की मांग करते हुए डायरेक्टर को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है और इस मामले में कांग्रेस पार्टी से सवाल पूछे हैं। कंगना बोलीं- मुंबई में गुंडाराज कंगना ने साहिल के सपोर्ट में किए गए ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'मुंबई में यह क्या गुंडाराज चल रहा है? कोई भी दुनिया के सबसे अयोग्य मुख्यमंत्री और उसकी टीम पर सवाल नहीं उठा सकता? ये हमारे साथ क्या करेंगे? हमारे घर तोड़ेंगे और मार डालेंगे? कांग्रेस पार्टी इसके लिए जवाबदेह है?' अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी की मांग की अपने अगले ट्वीट में कंगना ने अनुराग कश्यप को निशाने पर लेते हुए कहा, 'महाराष्ट्र सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए जाने पर कोई व्यक्ति अचानक साहिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा देता है, जो कि लोकतांत्रिक अधिकार है और साहिल को तुरंत जेल भेज दिया जाता है लेकिन पायल घोष ...

इरफान की कब्र पर बेटे बाब‍िल ने ख‍िलाए फूल, जंगल उगने पर फैन्स की थी शिकायत

Image
हाल ही में बॉलिवुड ऐक्टर इरफान खान के कब्र को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा थी। दरअसल चर्चा इस बात को लेकर थी कि उनके कब्र पर जंगली पौधे और घास उग आए थे, जिसे देखकर फैन्स काफी निराश हुए थे। अब इरफान के कब्र की नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर नजर आ रही हैं, जिसमें साफ-सफाई और ताजे फूलों से वह सजा हुआ नजर आ रहा है। बाबिल ने अपने पिता इरफान के कब्र की लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर में उनका कब्र साफ-सुथरा नजर आ रहा है और उनके छोटे बेटे अयान कब्र पर पानी डालते दिख रहे हैं। कब्र की इस नई तस्वीर के साथ बाबिल ने लिखा- बाबा को यह जंगल पसंद था। अयान को काफी मजबूत होना पड़ रहा है। मां ने इस कब्र के आसपास उग आए जंगलों के बारे में लिखा भी था जब फैन्स ने यहां के अस्त-व्यस्त हालत को देखकर परेशानी जताई थी।' यहां बता दें कि हाल ही में ऐक्टर चंदन रॉय इरफान खान की कब्र पर पहुंचे थे और वहां की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उस तस्वीर में इरफान की कब्र का हाल देखकर फैन्स काफी उदास हुए। सबने अपने चहेते ऐक्टर के कब्र का यह हाल देखकर निराशा दिखाई। चंदन ने कब्र की फोटोज शेयर कर लिखा था, 'कल से...

NCB बोली- ड्रग सिंडिकेट की ऐक्टिव मेंबर हैं रिया चक्रवर्ती, हाई सोसाइटी से हैं संबंध

Image
में जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने सोमवार को बॉम्बे हाई कोर्ट में दिए अपने एक शपथपत्र में और उनके भाई शौविक की जमानत याचिका का विरोध किया है। के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने इस शपथपत्र में कहा है कि उनके पास इस बात के काफी सबूत हैं जिनसे यह साबित किया जा सकता है कि रिया चक्रवर्ती ड्रग ट्रैफिकिंग में शामिल हैं। रिया ने सुशांत के लिए खरीदे ड्रग्स एनसीबी के इस शपथपत्र में रिया चक्रवर्ती मोबाइल, लैपटॉप और हार्ड डिस्क से निकाले गए चैट और मेसेजेस का हवाला दिया गया है जिनसे पता चलता है कि उन्होंने ड्रग्स खरीदने के लिए पेमेंट किया था। एनसीबी ने यह भी कहा है कि यह जानते हुए भी कि ड्रग्स लेते हैं, रिया चक्रवर्ती ने फिर भी यह बात छिपाई और उन्हें ड्रग्स उपलब्ध कराए। उन्होंने सुशांत के लिए ड्रग्स की खरीद-फरोख्त की और उसे अपने घर में छिपाया। ड्रग सिंडिकेट की ऐक्टिव मेंबर हैं रिया अपने शपथपत्र में एनसीबी ने यह भी कहा है कि रिया चक्रवर्ती ने ड्रग की डिलीवरी को आसान बनाया और उनके संबंध हाई सोसायटी के लोगों से रहे हैं। शपथपत्र में आगे कहा गया है कि रिया चक्रवर्ती हाई सोसाइटी से ...

दीपिका, सारा और श्रद्धा के ड्रग पेडलर्स संग लिंक के सबूत नहीं, आगे NCB का ये है ऐक्‍शन प्‍लान

Image
सुशांत सिंह राजपूत केस में नारकोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो की टीम ड्रग्‍स ऐंगल की जांच कर रही है। मामले में शनिवार को दीपिका पादुकोण, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर से लंबी पूछताछ की गई। एनसीबी ने अभी तक तीनों को क्‍लीनचिट नहीं दी है और तीनों के फोन जब्‍त कर लिए हैं। लेकिन एनसीबी की जांच में अभी तक दीपिका, सारा और श्रद्धा का ड्रग पेडलर्स से कोई संबंध लिंक सामने नहीं आया है। दीपिका ने कहा- माल का मतलब है सिगरेट हमारे सहयोगी 'मुंबई मिरर' की रिपोर्ट के मुताबिक, एनसीबी की टीम ने जब दीपिका से मैनेजर करिश्‍मा प्रकाश संग ड्रग चैट को लेकर सवाल किया तो उन्‍होंने ड्रग्‍स का सेवन करने से इनकार कर दिया। दीपिका ने कहा कि वह चैट में सिगरेट की बात कर रही हैं। दीपिका ने कहा हैश, वीड और , जो वो लोग अपने सर्कल में इस्‍तेमाल करते हैं। दीपिका की तरह ही सारा अली खान और श्रद्धा कपूर ने भी ड्रग्‍स लेने की बात से इनकार किया है। हैश और वीड हमारा कोडवर्ड है: दीपिका एनसीबी ने जब दीपिका पादुकोण से पूछा 'माल है क्या?' का क्या मतलब है? इस पर ऐक्ट्रेस ने कहा, 'हां, मैंने माल है क्या, पूछा था लेकिन ...

कंगना ने पहली बार सहेली के बॉयफ्रेंड को क‍िया था KISS, कहा- सुन्‍न पड़ गई थी मैं

Image
कंगना रनौत बॉलिवु में अपनी बेबाकी और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों महाराष्ट्र सरकार और बीएमसी से भिड़ंत के लिए भी खूब चर्चा में हैं कंगना। चाहे अपनी बात हो या फिर औरों की चर्चा, कंगना बेझिझक होकर बातें करना पसंद करती हैं। कंगना अपने पहले किस से लेकर अपने पहले रिलेशनशिप और अपने पहले डेट को लेकर खुलकर बातें कर चुकी हैं। Kangana Ranaut shared her first kissing story: कंगना रनौत ने सुनाया अपने पहले KISS का किस्सा। फ्रेंड के बॉयफ्रेंड के साथ हुआ था कंगना का पहला डेट, बताया- पहला KISS था गंदा। कंगना रनौत बॉलिवु में अपनी बेबाकी और बिंदास अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों महाराष्ट्र सरकार और बीएमसी से भिड़ंत के लिए भी खूब चर्चा में हैं कंगना। चाहे अपनी बात हो या फिर औरों की चर्चा, कंगना बेझिझक होकर बातें करना पसंद करती हैं। कंगना अपने पहले किस से लेकर अपने पहले रिलेशनशिप और अपने पहले डेट को लेकर खुलकर बातें कर चुकी हैं। कंगना ने अपने पहले किस को अजीब और गंदा बताया था कुछ महीनों पहले इंडिया टुडे कॉनक्लेव में अपने पहले प्यार से लेकर अपने पहले रिलेशनशिप को लेकर कंगना न...

AIIMS की टीम को सुशांत सिंह राजपूत की बॉडी से नहीं मिला कोई जहर: रिपोर्ट

Image
की मौत के मामले की जांच कर रही की टीम ने एम्स के फरेंसिक एक्सपर्ट्स की एक टीम बनाई थी। यह फरेंसिक टीम सुशांत के विसरा और ऑटोप्सी की जांच के आधार पर अपनी रिपोर्ट में यह बताएगी कि सुशांत ने आत्महत्या की थी या उनकी हत्या हुई थी। अब इस फरेंसिक टीम की जांच से जुड़ी कुछ बातें सामने आ रही हैं जिनके बाद माना जा रहा है कि सीबीआई टीम इस केस में आत्महत्या के लिए उकसाने के ऐंगल से ही आगे बढ़ेगी। हमारे सहयोगी चैनल टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों से पता चला है कि फरेंसिक टीम को अपनी जांच में सुशांत के बॉडी में किसी तरह का विषाक्त पदार्थ नहीं मिला है। साथ ही उनका डीएनए सेंपल भी मैच हो गया है। हालांकि बताया जा रहा है कि कूपर हॉस्पिटल की ऑटोप्सी रिपोर्ट में अभी और जांच की जानी बाकी है। ऐसे में फरेंसिक टीम की जांच में सुशांत की हत्या का ऐंगल कन्फर्म होता नजर नहीं आ रहा है। एम्स की फरेंसिक टीम ने कूपर हॉस्पिटल की ऑटोप्सी रिपोर्ट पर भी कुछ सवाल उठाए हैं। टीम का मानना है कि जहां सुशांत की बॉडी का पोस्टमॉर्टम किया गया वहां उतनी रोशनी नहीं थी जितनी होनी चाहिए। अगर सूत्रों की रिपोर्ट सही है तो ...