कंगना ने फिर उठाई अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी मांग, बोलीं- मुंबई में हो रहा गुंडाराज

हाल में मुंबई पुलिस ने एक यूट्यूबर को अभद्र भाषा के वीडियो अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। सोशल मीडिया पर साहिल चौधरी को रिहा किए जाने की मांग चल रही है जिसके सपोर्ट में बॉलिवुड ऐक्ट्रेस भी आ गई हैं। कंगना ने साहिल के सपोर्ट में ट्वीट कर उनकी तुरंत रिहाई की मांग करते हुए डायरेक्टर को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है और इस मामले में कांग्रेस पार्टी से सवाल पूछे हैं। कंगना बोलीं- मुंबई में गुंडाराज कंगना ने साहिल के सपोर्ट में किए गए ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा, 'मुंबई में यह क्या गुंडाराज चल रहा है? कोई भी दुनिया के सबसे अयोग्य मुख्यमंत्री और उसकी टीम पर सवाल नहीं उठा सकता? ये हमारे साथ क्या करेंगे? हमारे घर तोड़ेंगे और मार डालेंगे? कांग्रेस पार्टी इसके लिए जवाबदेह है?' अनुराग कश्यप की गिरफ्तारी की मांग कीअपने अगले ट्वीट में कंगना ने अनुराग कश्यप को निशाने पर लेते हुए कहा, 'महाराष्ट्र सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए जाने पर कोई व्यक्ति अचानक साहिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा देता है, जो कि लोकतांत्रिक अधिकार है और साहिल को तुरंत जेल भेज दिया जाता है लेकिन पायल घोष ने अनुराग कश्यप के खिलाफ कई दिन पहले रेप का मामला दर्ज कराया है लेकिन वह आराम से घूम रहे हैं। क्या है यह सब कांग्रेस पार्टी?' बलात्कारियों को सरेआम गोली से उड़ा दिया जाए इसके पहले किए अपने ट्वीट में कंगना ने हाल में यूपी में एक दलित लड़की का गैंगरेप कर हत्या के मामले पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'इन बलात्कारियों को सरेआम गोली से उड़ा देना चाहिए। हर साल बढ़ रहे गैंगरेप के मामलों का क्या सॉल्यूशन है? इस देश के लिए यह कितने दुख और शर्म का दिन है। शर्म है हम पर।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2EGfurh

Comments

Popular posts from this blog

वीडियो: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की आंखों में थे आंसू, हो रही बेटी ईशा देओल की व‍िदाई

ऋषि कपूर के निधन से सदमे में सलमान खान, बोले- कहा सुना माफ कर देना

सलमान ने यूं मनाया यूलिया वंतूर का बर्थडे, सिंगर ने शेयर कीं पार्टी की अनदेखी तस्वीरें और वीडियो