रिया चक्रवर्ती अपने घर से 'लापता', खाली हाथ लौटी पूछताछ के लिए पहुंची बिहार पुलिस की टीम
सुशांत सिंह राजपूत मामले में एफआईआर के बाद मुख्य आरोपी बन गईं रिया चक्रवर्ती 'लापता' हो गई हैं। बुधवार को बिहार पुलिस की टीम ऐक्ट्रेस से पूछताछ के लिए उनके मुंबई आवास फर पहुंची थी, लेकिन रिया वहां नहीं थीं। इसके बाद पुलिस की टीम को खाली हाथ ही लौटना पड़ा। रिया चक्रवर्ती पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। सुशांत के पिताजी ने पटना में ऐक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ सनसनीखेज आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाया। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि रिया ने सुशांत को प्यार के धोखे में रखकर अपने फाइनैंशल फायदों के लिए उनका इस्तेमाल किया और उन्हें खुदकुशी करने के लिए उकसाया। इस मामले के तुरंत बाद पटना से चार पुलिस की टीम जांच-पड़ताल के लिए मुंबई पहुंच गई, जहां मुंबई पुलिस केस की जांच में पहले दिन से ही जुटी है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब बिहार पुलिस रिया के मुंबई वाले घर पर पहुंची तो उन्हें वहां ऐक्ट्रेस नहीं मिलीं। बताया जा रहा है कि रिया बिहार पुलिस के सामने इसलिए नहीं आईं क्योंकि वह इससे पहले वह अग्रिम जमानत के लिए अपनी याचिका दायर करना चाहती थीं। बता दें कि इस मामले में...