राफेल की हुई भारत में लैंडिंग, अनुपम खेर ने ट्वीट में दे दिया मजेदार ट्विस्‍ट

फ्रांस से फाइटर जेट राफेल की पहली खेप बुधवार को भारत पहुंची। 5 राफेल अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर लैंड हुए तो उसका जोरदार तरीके से स्‍वागत हुआ। सोशल मीडिया पर लोगों ने राफेल की तस्‍वीरें, उसके लैंडिंग के वीडियोज शेयर किए। राफेल की चर्चा करने में बॉलिवुड सिलेब्रिटीज भी पीछे नहीं रहे लेकिन ऐक्‍टर अनुपम खेर का ट्वीट सबसे अलग रहा। उन्‍होंने गाने की लाइन को मजेदार ट्विस्‍ट दे दिया। अनुपम ने ट्वीट किया, 'मेरे घर राफेल आये औ राम जी...।' लोगों के आए रिऐक्‍शन्‍सखेर के ट्वीट पर लोगों के अलग-अलग तरह के रिऐक्‍शन्‍स आए हैं। बता दें, आने वाले 5 अगस्‍त को अयोध्‍या में राम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन होना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूमि पूजन कर मंदिर निर्माण के लिए शिलान्यास करेंगे। भारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत बात करें राफेल की तो भारत सरकार ने कुछ वर्षों पहले लड़ाकू विमान की डील फ्रांस से की थी। इसी कड़ी में 5 विमान भारत पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि राफेल की भारतीय वायुसेना में मौजूदगी से देश की ताकत बढ़ेगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3hJLBEo

Comments

Popular posts from this blog

वीडियो: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की आंखों में थे आंसू, हो रही बेटी ईशा देओल की व‍िदाई

ऋषि कपूर के निधन से सदमे में सलमान खान, बोले- कहा सुना माफ कर देना

सलमान ने यूं मनाया यूलिया वंतूर का बर्थडे, सिंगर ने शेयर कीं पार्टी की अनदेखी तस्वीरें और वीडियो