Video: 'काचा बादाम' सिंगर भुबन बादायकर ने होटल में दी लाइव परफॉर्मेंस, झूम उठे फैंस
बंगाली गाना 'काचा बादाम' (Kacha Badam) इतना वायरल हुआ कि आज हर कोई उस गाने पर रील्स बना रहा है और शेयर कर रहा है। गाने के सामने आने के बाद इस गाने के ऑरिजनल सिंगर (Bhuban Badyakar) भी खूब फेमस हो गए हैं। अब तो हर कोई उन्हें जानने और पहचानने लगा है। जहां पहले वह सड़कों पर मूंगफली बेचते हुए इस गाने को गुनगुनाते थे। अब वह कोलकाता के एक फाइव स्टार होटल में बाकायदा स्टेज पर इस सॉन्ग को गाते नजर आए। जैसे ही वह स्टेज पर आए, लोगों ने उनका उत्साहवर्धन करना शुरू कर दिया। तालियां बजाने लगे, हूटिंग करने लगे। उनका नाम पुकारने लगे। इस कार्यक्रम के दौरान वह एक गेस्ट के साथ हुक स्टेप भी करते दिखाई दिए। जिसका भी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान सोशल मीडिया सनसनी भुबन बादायकर ब्लिंगी जैकेट, टी-शर्ट और जींस में नजर आए। बता दें कि भुबन पश्चिम बंगाल के बीरभूमि इलाके में गाना गाकर मूंगफली बेचते हैं। इसी बीच किसी ग्राहक ने उनके गाने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसके बाद यह वीडियो ऐसा वायरल हुआ कि यूट्यूब पर इसे 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया। हाल ही में Godhulibela Music की तरफ से भुबन को 3 लाख रुपये भी मिले थे। इसी कंपनी ने उनके ओरिजनल गाने का रिमिक्स तैयार किया था। जब यह गाना सामने आया तो कई लोगों ने अपनी चिंता जाहिर की थी कि जिनका जाना है, वह अपनी जरूरतों को कैसे पूरा करते होंगे। लोगों का कहना था कि इस गाने का क्रेडिट भुबन को नहीं मिल रहा है, जिन्होंने इस गाने को बनाया है। फिर Godhulibela Music के गोपाल घोष ने बताया था, 'हमने भुबन के साथ 3 लाख की डील साइन की है और उन्हें 1.5 लाख का चेक दे दिया गया है। बाकी के उन्हें अगले हफ्ते दे दिए जाएंगे।'
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3DT5S4I
Comments
Post a Comment