अनिल अंबानी के बेटे अनमोल की शादी में शामिल हुईं नव्या नवेली, नानी और मां श्वेता संग यूं दिए पोज

रविवार 21 फरवरी को देश के मशहूर बिजनसमैन अनिल अंबानी (Anil Ambani) के बेटे अनमोल अंबानी (Anmol Ambani wedding) की शादी थी, जिसमें कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। अनमोल अंबानी ने कृशा साह (Krisha Shah) से शादी की। मुंबई में हुई इस आलीशान शादी में विभिन्न क्षेत्रों की कई हस्तियां शामिल हुईं। अनिल और टीना अंबानी के बेटे की शादी में बच्चन परिवार (Bachchan family at Anmol Ambani wedding) भी शामिल हुआ। अमिताभ बच्चन () की बेटी श्वेता (Shweta Bachchan) और नातिन नव्या नवेली (Navya Naveli Nanda) ने इंस्टाग्राम पर शादी से खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। अमिताभ बच्चन ने क्रीम कलर की पगड़ी और शेरवानी पहनी थी, वहीं जया बच्चन रेड और गोल्डन कलर की साड़ी पहनी थी। जबकि श्वेता बच्चन और बेटी नव्या ने मल्टी-कलर्ड आउटफिट्स पहने थे। श्वेता ने एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह मां जया और बेटी श्वेता के साथ बैठी दिख रही हैं। इस तस्वीर में तीनों पीढ़िया नजर आ रही हैं। कैप्शन में श्वेता ने लिखा है, 'तुम मैं और दुपरी'। तस्वीर में जहां श्वेता और नव्या एक-दूसरे को देख हंसती नजर आ रही हैं, वहीं जया बच्चन जमीन की ओर देख रही हैं। वहीं नव्या नवेली ने भी मां और नानी संग अपनी बेहद प्यारी तस्वीरें शेयर कीं। बात करें अनमोल अंबानी और कृशा की, तो बताया जा रहा है कि दोनों की मुलाकात परिवार के जरिए हुई थी। इसके बाद दोनों अच्छे दोस्त बन गए। एक सोर्स ने 'आजतक' को दिए इंटरव्यू में बताया कि परिवार ने पहले अनमोल अंबानी और कृशा शाह को मिलवाया और फिर कुछ वक्त दोनों ने एक-दूसरे को जानते हुए बिताया।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/S5katGU

Comments

Popular posts from this blog

वीडियो: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की आंखों में थे आंसू, हो रही बेटी ईशा देओल की व‍िदाई

ऋषि कपूर के निधन से सदमे में सलमान खान, बोले- कहा सुना माफ कर देना

सलमान ने यूं मनाया यूलिया वंतूर का बर्थडे, सिंगर ने शेयर कीं पार्टी की अनदेखी तस्वीरें और वीडियो