Watch: जमीन पर गिरे पपाराजी की मदद के लिए दौड़ पड़ीं सान्या मल्होत्रा, बोलीं- आपको लगी तो नहीं?

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा ( ) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और काफी पसंद किया जा रहा है। उनकी फोटोज क्लिक कर रहे एक कैमरापर्सन अचानक लड़खड़ाकर सड़क पर गिर पड़े तो सान्या तुरंत उनकी हेल्प करने के लिए दौड़ पड़ीं। उन्होंने उस फोटोग्राफर को उठने के लिए न सिर्फ सहारा दिया, बल्कि ये भी पूछा कि उन्हें कहीं चोट तो नहीं लग गई। सान्या की इस अच्छाई पर फैंस फिदा हो गए हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इसमें देखा जा सकता है कि सान्या किसी जगह से बाहर निकल रही हैं। उनकी फोटो क्लिक कर रहे फोटोग्राफर का बैलेंस बिगड़ जाता है और वो गिर पड़ते हैं। उन्हें गिरता देख सान्या दौड़ पड़ती हैं। उनकी मदद करती हैं। उनसे पूछती हैं, 'आप ठीक है ना?' उनका यूं चिंता करना फैंस को पसंद आ रहा है। फैंस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'वो उनके लिए बहुत कंसर्न थी।' दूसरे फैन ने लिखा, 'वो बहुत ही केयरिंग पर्सन है।' वहीं, कुछ लोगों ने उन्हें 'डाउन टू अर्थ' भी बताया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सान्या को विक्की कौशल के साथ 'सैम बहादुर' में देखा जाएगा। उनकी 'दंगल' को-स्टार फातिमा सना शेख भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। सान्या को आखिरी बार 'मीनाक्षी सुंदरेश्वर' में देखा गया था, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इसमें उनके साथ अभिमन्यु दसानी थे। इस मूवी को काफी पसंद किया गया। सान्या 'पटाखा', 'बधाई हो', 'लूडो' और 'पगलैट' जैसी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3H8URip

Comments

Popular posts from this blog

'बेल बॉटम' में लारा दत्‍ता कैसे बनीं इंदिरा गांधी, अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर कर बताया

सोनू निगम के सपॉर्ट में सलीम मर्चेंट, कहा- उन्‍होंने सब सच बोला, कंपोजर्स के लिए मुश्क‍िल दौर है

अभिषेक बच्चन ने बेचा अपना लग्जरी अपार्टमेंट, साल 2014 में बने थे इस घर के मालिक