Corona की चपेत में आईं Kajol, बेटी न्यासा पर बरसाया प्यार तो Priyanka Chopra ने किया रिएक्ट

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस काजोल (Kajol) कोरोना वायरस की चपेत में आ गई हैं। रविवार सुबह काजोल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव () आई है। ऐक्ट्रेस ने बेटी न्यासा देवगन की फोटो शेयर करते हुए कहा कि वह बेटी को मिस कर रही हैं। उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। काजोल के इस पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra) ने भी कमेंट किया। दरअसल काजोल ने कैप्शन में लिखा, मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं अपनी लाल हो चुकी नाक को किसी को दिखाना नहीं चाहती हूं तो मैंने दुनिया की सबसे स्वीट स्माइल को शेयर करना सही समझा। मिस यू न्यासा देवगन। काजोल के इस पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने भी कमेंट किया। ऐक्ट्रेस ने लिखा, ये शानदार हैं। बता दें प्रियंका चोपड़ा भी हाल में ही मां बनी हैं। उन्होंने सरोगेसी के जरिए मां बनने का फैसला लिया। बताया जा रहा है कि प्रियंका की बेटी अभी प्री मैच्यौर है और इसी वजह से वह अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं बात करें काजोल की बेटी न्यासा की तो वह फिलहाल पढ़ाई के सिलसिले में सिंगापुर में हैं। काजोल और अजय देवगन को दो बच्चे हैं, न्यासा और युग। युग फिलहाल पैरेंट्स के साथ मुंबई में रहते हैं और पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं काजोल के पति अजय देवगन इन दिनों अपने ओटीटी डेब्यू को लेकर बिजी चल रहे हैं। हाल में ही उनकी वेब सीरीज 'रूद्रा' का ट्रेलर रिलीज हुआ है। जिसे काफी सराहा जा रहा है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/GwhJ15IL3

Comments

Popular posts from this blog

'बेल बॉटम' में लारा दत्‍ता कैसे बनीं इंदिरा गांधी, अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर कर बताया

सोनू निगम के सपॉर्ट में सलीम मर्चेंट, कहा- उन्‍होंने सब सच बोला, कंपोजर्स के लिए मुश्क‍िल दौर है

अभिषेक बच्चन ने बेचा अपना लग्जरी अपार्टमेंट, साल 2014 में बने थे इस घर के मालिक