बेटी ऐश्वर्या और धनुष को फिर से एक करने में जुटे रजनीकांत, पहले भी कई बार करवाई है सुलह

साउथ स्टार धनुष (Dhanush) और उनकी ऐक्स वाइफ ऐश्वर्या (Aishwaryaa ) तबसे ही चर्चा में हैं, जबसे उन्होंने सेपरेशन की अनाउंसमेंट की है। इस खबर ने सभी को चौंका दिया था। फैंस 18 साल बाद उनकी शादी टूटने की न्यूज से बहुत निराश थे और सोशल मीडिया पर अपना दुख भी साझा कर रहे थे। फैंस की तरह ही रजनीकांत (Rajinikanth) भी यही चाहते हैं कि उनकी बेटी का घर दोबारा बस जाए। इसीलिए उन्होंने दोनों को मिलाने के लिए खुद की कमर कस ली है। बताया जा रहा है कि वो बेटी ऐश्वर्या और दामाद धनुष को फिर से एक करने में जुट गए हैं। धनुष और ऐश्वर्या ने 17 जनवरी को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिससे सभी को गहरा धक्का लगा। इस पोस्ट में उनकी 18 साल की शादी टूटने और अलग होने की अनाउंसमेंट थी। लोगों को यकीन ही नहीं हुआ कि ये प्यारा जोड़ा अब साथ में नहीं रहेगा। ऐश्वर्या के पिता यानी सुपरस्टार रजनीकांत अपनी बेटी का घर टूटने नहीं देना चाहते हैं। इस अलगाव का उनके दोनों बेटों पर भी बुरा असर पड़ेगा। बताया जा रहा है कि धनुष और ऐश्वर्या की शादी टूटने की नौबत पहले भी कई बार आई। दोनों में पहले भी कई बार अनबन हुई, लेकिन रजनीकांत ने हर बार इस बात को संभाल लिया। उन्होंने दोनों के बीच कई बार सुलह करवाई। अब वो फिर से ऐसा ही करने जा रहे हैं। सूत्रों की मानें तो रजनीकांत पर बेटी के सेपरेशन का बुरा असर पड़ा है। वो बार-बार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि सेपरेशन टेम्परेरी है। वो अपनी बेटी से उसकी शादी में सुधार करने का आग्रह भी कर रहे हैं। अब फैंस भी ये उम्मीद लगा रहे हैं कि शायद अब रजनीकांत ही इन दोनों की सुलह करवा पाएं। धनुष और ऐश्वर्या दोनों की ही फैमिली उन पर दबाव बना रही है, ताकि दोनों फिर से एक हो जाएं। इस पूरी घटना के करीबी सूत्र का कहना है कि कपल के बीच झगड़े असामान्य नहीं थे। दोनों के बीच बहुत ज्यादा मतभेद थे, लेकिन रजनीकांत उन्हें हमेशा साथ रहने के लिए मनाने में कामयाब रहे। अब ये देखना होगा कि क्या वो इस बार भी सफल होंगे!


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3ACmZZ5

Comments

Popular posts from this blog

'बेल बॉटम' में लारा दत्‍ता कैसे बनीं इंदिरा गांधी, अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर कर बताया

सोनू निगम के सपॉर्ट में सलीम मर्चेंट, कहा- उन्‍होंने सब सच बोला, कंपोजर्स के लिए मुश्क‍िल दौर है

अभिषेक बच्चन ने बेचा अपना लग्जरी अपार्टमेंट, साल 2014 में बने थे इस घर के मालिक