Year Ender 2021: अनुष्का शर्मा से करीना कपूर तक, इन सिलेब्स के घर गूंजी किलकारी

Year Ender 2021: कोरोना वायरस ने इस साल भी जमकर कोहराम मचाया। दूसरी लहर ने न जाने कितने लोगों की जान ले ली। हर तरफ गमगीन और भयभीत कर देने वाली स्थिति बन गई थी, लेकिन इस मुश्किल दौर में भी कुछ खबरें ऐसी आईं, जिसने लोगों के चेहरे पर मुस्कान वापस लौटाई। हम बात कर रहे हैं, उन सिलेब्स की, जिनके घर इस साल किलकारियां गूंजी हैं। (Anushka Sharma) से लेकर खान (Kareena Kaporo Khan) तक, इन 11 सिलेब्स के घर खुशियों का आगमन हुआ। करीना कपूर खान करीना कपूर खान ने इसी साल फरवरी महीने में छोटे बेटे जेह को जन्म दिया है। वो पहले से ही तैमूर अली खान की मां हैं। करीना और सैफ की शादी साल 2012 में हुई थी। अनुष्का शर्मा अनुष्का शर्मा ने 11 जनवरी 2021 को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। उन्होंने और विराट कोहली ने अपनी बेटी का नाम वामिका रखा है। उन्होंने अभी तक अपनी बेटी की झलक सोशल मीडिया नहीं दिखाई है। नेहा धूपिया बॉलिवुड ऐक्ट्रेस नेहा धूपिया ने अक्टूबर महीने में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। वो और अंगद बेदी एक बेटे के पैरेंट्स बने। दोनों की एक बेटी भी है, जिसका नाम मेहर रखा है। प्रीति जिंटा प्रीति जिंटा ने सोशल मीडिया पर इस खबर को शेयर कर सभी को खुशी से चौंका दिया था कि वो दो जुड़वा बच्चों की मां बन गई हैं। सरोगेसी के जरिए प्रीति और उनके हसबैंड जीन गुडइनफ एक बेटी और एक बेटे के पैरेंट्स बने हैं। दीया मिर्जा दीया मिर्जा ने वैभव रेखी संग दूसरी शादी की। शादी के कुछ महीने बाद ही ऐक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। अब दोनों एक बेटे के पैरेंट्स हैं, जिसका नाम अव्यान रखा है। लीजा हेडन ऐक्ट्रेस लीजा हेडन ने 22 जून को बेटी को जन्म दिया था। लीजा और उनके हसबैंड डिनो लालवानी पहले से ही दो बेटों के पैरेंट्स हैं। श्रेया घोषाल बॉलिवुड की पॉप्युलर सिंगर श्रेया घोषाल शादी के 6 साल बाद मां बनीं। 37 साल की सिंगर ने इसी साल बेटे को जन्म दिया। उन्होंने साल 2015 में लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड शिलादित्य मुखोपाध्याय से शादी की थी। एवलिन शर्मा 'ये जवानी है दीवानी' फिल्म में नज़र आ चुकीं ऐक्ट्रेस एवलिन शर्मा भी इसी साल मां बनी हैं। उन्होंने और उनके हसबैंड तुषान भिंडी ने अपनी बेटी का नाम अवा रानिया भिंडी रखा है। गीता बसरा बॉलिवुड ऐक्ट्रेस गीता बसरा और भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी हरभजन सिंह के घर पर दोबारा किलकारियां गूंजी। गीता ने बेटे को जन्म दिया। दोनों पहले से ही एक बेटी के पैरेंट्स हैं। रुचिका कपूर टीवी के पॉप्युलर ऐक्टर शाहीर शेख इसी साल एक बच्चे के पिता बने हैं। उनकी वाइफ रुचिका कपूर ने बेटी को जन्म दिया। दोनों ने पिछले साल ही कोर्ट मैरिज की थी। गिन्नी चतरथ मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर पर भी दोबारा किलकारियां गूंजी। उनकी वाइफ गिन्नी चतरथ ने बेटे को जन्म दिया। उनकी पहले से ही एक प्यारी सी बेटी है, जिसका नाम अनायरा है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3Ey8lST

Comments

Popular posts from this blog

'बेल बॉटम' में लारा दत्‍ता कैसे बनीं इंदिरा गांधी, अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर कर बताया

सोनू निगम के सपॉर्ट में सलीम मर्चेंट, कहा- उन्‍होंने सब सच बोला, कंपोजर्स के लिए मुश्क‍िल दौर है

अभिषेक बच्चन ने बेचा अपना लग्जरी अपार्टमेंट, साल 2014 में बने थे इस घर के मालिक