दर्शन करने तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर पहुंचीं जान्हवी कपूर, पिंक साड़ी में लगीं बेहद खूबसूरत

ऐक्ट्रेस जान्हवी कपूर () रविवार को आंध्र पद्रेश के तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर दर्शन () के लिए पहुंचीं। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लिया। जान्हवी ने इस दौरान साउथ इंडियन स्टाइल की हाफ साड़ी और जूलरी पहनी थी, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। जान्हवी के साथ उनकी दोस्त भी थीं। मत्था टेकने के बाद उन्होंने प्रसाद लिया। बता दें कि जान्हवी अकसर धार्मिक यात्राओं पर जाती रहती हैं। पिछले महीने वह दोस्त सारा अली खान () के साथ केदारनाथ दर्शन के लिए गई थीं। बीते साल मां की बर्थ ऐनिवर्सरी पर किए थे दर्शन बीते साल मां श्रीदेवी (Sridevi) की बर्थ ऐनिवर्सरी पर जान्हवी तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर गई थीं और प्रार्थना की थी। वहीं साल 2019 में जान्हवी तिरुपति बालाजी मंदिर दर्शन के लिए गई थीं। तब वह नंगे पैर 3500 सीढ़ियां चढ़कर तिरुपति का आशीर्वाद लेने पहुंची थीं। 3200 फीट की ऊंचाई पर मंदिर तिरुपति वेंकटेश्वर मंदिर आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित है। यहां हर साल लाखों की संख्या में लोग दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यह मंदिर समुद्र तल से 3200 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इन 3 फिल्मों में आएंगी नजर प्रफेशनल फ्रंट की बात करें तो जान्हवी कपूर 2022 में 3 फिल्मों में नजर आएंगी। ये 3 फिल्में हैं- 'दोस्ताना 2', 'गुड लक जैरी' और 'मिली'। इस साल वह सिर्फ एक ही फिल्म 'रूही' में दिखीं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3qva32g

Comments

Popular posts from this blog

वीडियो: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की आंखों में थे आंसू, हो रही बेटी ईशा देओल की व‍िदाई

ऋषि कपूर के निधन से सदमे में सलमान खान, बोले- कहा सुना माफ कर देना

सलमान ने यूं मनाया यूलिया वंतूर का बर्थडे, सिंगर ने शेयर कीं पार्टी की अनदेखी तस्वीरें और वीडियो