2021 में इन हसीनाओं के वेकेशन फोटोज ने मचाया तहलका, नीले समंदर में घुला लाल इश्क!

2021 में जैसे ही लॉकडाउन हटा, बॉलिवुड सेलेब्स वेकेशन पर निकल गए। तस्वीरें पोस्ट कर सोशल मीडिया पर जहां फैन्स ने तारीफ की, तो कुछ की महामारी के दौरान घूमने को लेकर भद्द भी पिटी। समुद्र की लहरों के किनार बैठीं इन अदाकाराओं ने सोशल मीडिया का टैम्परेचर तो बढ़ाया ही। साथ ही कइयों को दीवाना भी बनाया। आज ऐसी ही हसीनाओं को बारे में बात करेंगे, जिनके बारे में इस साल खूब वाहवाही बटोरी। आलिया भट्टआलिया अपनी बहन और दोस्तों के साथ मालदीव की ट्रिप पर गई थीं। इस ट्रिप के दौरान आलिया की बहुत सारी दिलकश तस्वीरें सामने आई थीं। इसमें आलिया बीच पर बिकिनी पहने अठखेलियां करती नजर आ रही हैं। मौनी रॉय मौनी रॉय टीवी और बॉलिवुड की उन ऐक्ट्रेसेस में शामिल हैं, जो अपने ग्लैमरस अंदाज की वजह से खूब चर्चा में रहती हैं। वह भी मालदीव गई थीं और वहां से अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर की थी। जान्हवी कपूरजान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर भी खूब ऐक्टिव रहती हैं। इन्होंने भी अपने मालदीव वकेशंस की कुछ झलक फैन्स के साथ शेयर की थी। दिशा पाटनीदिशा पाटनी अपने फोटोशूट और पोस्ट को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। वह भी मालदीव में छुट्टियां मनाने गई थी, जिसकी जानकारी उन्होंने इंस्टाग्राम से दी थी। मलाइका अरोड़ामलाइका हाल ही में अर्जुन कपूर के साथ मालदीव में वेकेशन के लिए पहुंची थीं। वहां उनका ये अवतार देख फैन्स दीवाने हो गए थे। परिणीति चोपड़ाबॉलिवुड ऐक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) की मालदीव में वैकेशन एन्जॉय करते हुए खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। उन्होंने बिकिनी में तस्वीरें शेयर कर सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था। प्रियंका चोपड़ाप्रियंका ने भी बिकीनी वाली तस्वीरों से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था। इसमें उनके साथ निक जोनस भी नजर आए थे, जो उनके बैक पर ब्रेकफास्ट करते दिख रहे थे। कियारा आडवाणीमालदीव वेकेशन की कियारा ने इस साल कुछ थ्रो बैक फोटो शेयर की थी, जिसमें वह यलो बिकिनी में अपनी बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही थी। सोफी चौधरीमॉडल एंड ऐक्ट्रेस सोफी चौधरी भी मालदीव में छुट्टिया मनाने के लिए पहुंची थीं। उनकी बिकिनी में शेयर की गई तस्वीरें ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। सारा अली खान सारा अली खान ने भी मालदीव में अपने दोस्तों के साथ वकेशन इंजॉय किया था। उन्होंने अपने इंस्टग्राम अकाउंट से तस्वीरें और वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बिकिनी पहनी थी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3sCNHig

Comments

Popular posts from this blog

'बेल बॉटम' में लारा दत्‍ता कैसे बनीं इंदिरा गांधी, अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर कर बताया

सोनू निगम के सपॉर्ट में सलीम मर्चेंट, कहा- उन्‍होंने सब सच बोला, कंपोजर्स के लिए मुश्क‍िल दौर है

अभिषेक बच्चन ने बेचा अपना लग्जरी अपार्टमेंट, साल 2014 में बने थे इस घर के मालिक