रेड कार्पेट पर बीवी प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस ठीक करते दिखे निक जोनस, वीडियो देख फैन्स हुए कायल

पिछले कुछ दिनों से पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा बटोर रहीं प्रियंका चोपड़ा () को पति निक जोनस () को हाल ही एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान साथ में देखा गया। यहां कुछ ऐसा देखने को मिला, जिसके बाद फैन्स उन पर खूब प्यार बरसा रहे है। प्रियंका हाल ही निक जोनस के साथ ब्रिटिश फैशन अवॉर्ड्स 2021 में पहुंचीं। दोनों ने रेड कार्पेट पर खूब रोमांटिक पोज दिए। लेकिन इस दौरान प्रियंका चोपड़ा की ड्रेस रेड कार्पेट पर अटक गई। निक ने जब यह देखा तो वह तुरंत ही उनकी ड्रेस ठीक करने लगे। इसका एक वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो देख फैन्स निक जोनस की तारीफ कर रहे हैं और उन्हें 'जेंटलमैन' बता रहे हैं। बता दें कि इस अवॉर्ड सेरिमनी में प्रियंका चोपड़ा पूरी तरह छाई हुई थीं। निक ने भी उन्हें 'स्टार ऑफ द शो' बताया। निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा हाल ही 'जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट' को लेकर भी चर्चा में थीं। नेटफ्लिक्स पर रिलीज किए गए इस शो में प्रियंका, पति निक को रोस्ट करती दिखी थीं। उसी शो में प्रियंका ने इस शो में प्रियंका ने निक को रोस्ट करने के साथ-साथ उनके साथ बच्चों को लेकर एक ऐसा जोक क्रैक किया कि निक के चेहरे का रंग ही उड़ गया। प्रियंका चोपड़ा ने कहा कि जोनस ब्रदर्स की ओर इशारा करते हुए कहा, 'सिर्फ हम ही एक कपल हैं, जिसके बच्चे नहीं हैं। इसलिए मैं यह अनाउंस करने के लिए ऐक्साइटेड हूं कि मैं और निक एक्सपेक्ट कर रहे हैं....'इतना सुनते ही निक की हालत खराब हो गई और तभी प्रियंका ने आगे कहा- आज रात पीने और कल तक सोने के लिए।'


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3pc8TIz

Comments

Popular posts from this blog

'बेल बॉटम' में लारा दत्‍ता कैसे बनीं इंदिरा गांधी, अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर कर बताया

सोनू निगम के सपॉर्ट में सलीम मर्चेंट, कहा- उन्‍होंने सब सच बोला, कंपोजर्स के लिए मुश्क‍िल दौर है

अभिषेक बच्चन ने बेचा अपना लग्जरी अपार्टमेंट, साल 2014 में बने थे इस घर के मालिक