रजनीकांत को कैरोटिड सर्जरी के बाद मिली अस्पताल से छुट्टी, पोस्ट शेयर कर बोले- घर लौट आया

सुपरस्टार पिछले दिनों अस्पताल में भर्ती हुए थे। रजनीकांत के स्वास्थ्य को लेकर उनके फैन्स काफी परेशान नजर आ रहे थे। अब फाइनली रविवार को रजनीकांत अपने घर लौट आए हैं। उनकी चेन्नई के एक हॉस्पिटल में कैरोटिड आर्टरी की सर्जरी हुई है। कैरोटिड आर्टरी के जरिए दिमाग में खून और ऑक्सीजन की सप्लाई होती है। इसके सिकुड़ जाने पर ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। रजनीकांत को गुरुवार के दिन चेन्नई के कावेरी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। रजनीकांत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इसकी जानकारी फैन्स के साथ साझा की थी। घर लौटने के बाद रजनीकांत ने अपनी घर वापसी की तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, 'घर लौट आया'। देखें, रजनीकांत की पोस्ट: बता दें कि इससे पहले दिसंबर 2020 में रजनीकांत को हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। तब उन्हें सांस लेने में परेशानी और ब्लड प्रेशर की समस्या थी। कुछ दिनों पहले ही रजनीकांत प्रतिष्ठित दादासाहेब फाल्के पुरस्कार लेने के लिए दिल्ली पहुंचे थे। 70 साल के सुपरस्टार रजनीकांत पिछली बार तमिल फिल्म 'दरबार' में नजर आए थे। अब रजनीकांत की अगली फिल्म 'अन्नाथे' रिलीज होने वाली है। यह तमिल फिल्म 4 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3GHwpVu

Comments

Popular posts from this blog

'बेल बॉटम' में लारा दत्‍ता कैसे बनीं इंदिरा गांधी, अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर कर बताया

सोनू निगम के सपॉर्ट में सलीम मर्चेंट, कहा- उन्‍होंने सब सच बोला, कंपोजर्स के लिए मुश्क‍िल दौर है

अभिषेक बच्चन ने बेचा अपना लग्जरी अपार्टमेंट, साल 2014 में बने थे इस घर के मालिक