अमिताभ बच्चन ने ऐक्टर पुनीत राजकुमार के निधन पर जताया दुख, लिखा- वह एक स्टार थे

बॉलिवुड के मेगास्टार () ने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के ऐक्टर () के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो लोगों के निधन से वह काफी दुखी हैं। उन्होंने अपने ब्लॉग पर लिखा, 'कन्नड़ सिनेमा के महानायक राजकुमार के छोटे बेटे और अपने आप में एक सितारे पुनीत राजकुमार का आज निधन हो गया, वह सिर्फ 46 साल के थे और इसने हम सभी को बड़ा सदमा दिया है। स्वर्गीय राजकुमार का परिवार हमेशा से बेहद करीब रहा है।' अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर एक पोस्ट में कहा कि अपने दो करीबियों- पुनीत और एक पारिवारिक मित्र के निधन से वह बहुत दुखी हैं। उन्होंने लिखा, ‘आज दो करीबी प्रियजनों का निधन हुआ। दुख को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। एक की खबर तो बहुत ही चौंकाने वाली है।’ अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग में बताया कि जिस अन्य करीबी की मौत हुई है वह एक पारिवारिक मित्र की मां थीं। अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर हैंडल पर दो लोगों के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है। अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'पश्चाताप और प्रार्थना का दिन... परिवार के दो करीबी लोगों का आज निधन हो गया... बहुत अंधेरा है।' गौरतलब है कि पुनीत राजकुमार को 29 अक्टूबर की सुबह जिम में सीने में दर्द हुआ और उन्हें तुरंत बेगलुरु के विक्रम अस्पताल ले जाया गया। दोपहर 2:30 बजे उनका निधन हो गया। पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार 31 अक्टूबर रविवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। पुनीत राजकुमार को उनके पिता डॉक्टर राजकुमार की कब्र के पास ही दफनाया जाएगा। पुनीत राजकुमार ने अपने पिता की तरह की अपनी आंखें दान करने का संकल्प लिया था। उनके परिवार में उनकी पत्नी अश्विनी और उनकी दो बेटियां हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3CBpWt6

Comments

Popular posts from this blog

'बेल बॉटम' में लारा दत्‍ता कैसे बनीं इंदिरा गांधी, अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर कर बताया

सोनू निगम के सपॉर्ट में सलीम मर्चेंट, कहा- उन्‍होंने सब सच बोला, कंपोजर्स के लिए मुश्क‍िल दौर है

अभिषेक बच्चन ने बेचा अपना लग्जरी अपार्टमेंट, साल 2014 में बने थे इस घर के मालिक