पैसों के कारण अटकी मुनमुन धमेचा की रिहाई, वकील बोले- हमारे पास 1 लाख रुपये नहीं

क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान (Aryan Khan) आर्थर रोड जेल से रिहा होकर अपने घर 'मन्नत' भी पहुंच चुके हैं, लेकिन मुनमुन धमेचा () की रिहाई अटक गई है। दरअसल मुनमुन को जमानत के पैसों की व्यवस्था करने में दिक्कत हो रही है। मुनमुन धमेचा को एनसीबी ने आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट (Arbaaz Merchantt) के साथ क्रूज पर छापेमारी के बाद पकड़ा था। आर्यन के साथ-साथ मुनमुन और अरबाज को भी बॉम्बे हाई कोर्ट ने 1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी थी। लेकिन मुनमुन धमेचा को 1 लाख का निजी मुचलका भरने में दिक्कत आ रही है, इसलिए अब उनके वकील अस्थायी नकद जमानत पर उनकी रिहाई के लिए अर्जी दाखिल करेंगे। हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, मुनमुन धमेचा के वकील ने अब अस्थायी नकद जमानत पर उनकी रिहाई के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट के समझ अर्चेंट अर्जी दाखिल की है। मुनमुन धमेचा मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं और उन्हें जमानत के लिए श्यॉरिटी अमाउंट की व्यवस्था करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पढ़ें: जस्टिस नितिन साम्ब्रे ने धमेचा के वकील से एप्लिकेशन फाइल करने औक वकेशन बेंच के समक्ष मामला उल्लेख करने करने के लिए कहा। बता दें कि हाई कोर्ट में मुनमुन धमेचा के वकील अली काशिफ खान देशमुख ने अपने मुवक्किल की गिरफ्तारी को अवैध ठहराया था। उन्होंने एनसीबी पर निशाना साधते हुए कहा था कि मुनमुन के पास से क्रूज पर कोई ड्रग्स बरामद नहीं हुए थे और न ही उन्होंने कोई सेवन किया था। बल्कि जब वह क्रूज पर पहुंचीं तो उसके चंद मिनट बाद ही एनसीबी छापेमारी के लिए पहुंच गई थी। पढ़ें: खान ने यह भी कहा था कि मुनमुन धमेचा क्रूज पर जिस कमरे में थीं, वहां पर सौम्या सिंह और बलदेव नाम के दो और लोग मौजूद थे, लेकिन एनसीबी ने सिर्फ मुनमुन को हिरासत में क्यों लिया।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3bp90tH

Comments

Popular posts from this blog

'बेल बॉटम' में लारा दत्‍ता कैसे बनीं इंदिरा गांधी, अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर कर बताया

सोनू निगम के सपॉर्ट में सलीम मर्चेंट, कहा- उन्‍होंने सब सच बोला, कंपोजर्स के लिए मुश्क‍िल दौर है

अभिषेक बच्चन ने बेचा अपना लग्जरी अपार्टमेंट, साल 2014 में बने थे इस घर के मालिक