VIDEO: 'मोटी के बच्चे इतने सूखे क्यों?', फराह खान ने ट्रोल को दिया मुंहतोड़ जवाब

ऐक्टर और प्रड्यूसर () के शो '' () के दूसरे सीजन में कई सिलेब्रिटीज के बाद अब मशहूर कोरियॉग्रफर और डायरेक्टर () नजर आने वाली हैं। इस एपिसोड का प्रोमो रिलीज कर दिया गया है। फराह इस शो में भी हमेशा की तरह बेबाक नजर आ रही हैं। शो के दौरान फराह ने उनको ट्रोल करने वाले लोगों की जमकर खिंचाई की है। फराह की बच्चों के साथ वाली तस्वीर पर भी एक ट्रोल के कॉमेंट का फरहा ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। फराह इस तस्वीर में अपने बच्चों दिव्या, अन्या और कजार के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो पर एक ट्रोल ने कॉमेंट किया, 'मोटी के बच्चे इतने सूखे क्यों?' इसके जवाब में फराह ने कहा, 'सुन, तू तेरे बच्चों को संभाल, मैं मेरे बच्चों को संभाल लूंगी।' देखें, शो का प्रोमो: फराह ने इस शो में बॉलिवुड में नेपोटिजम पर चलने वाली बहस पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'आप बोलते हो नेपोटिजम लेकिन देखनी तो आपको शाहरुख खान की बेटी की फोटो है। या करीना के बेटे की फोटो।' फराह ने यह भी कहा कि अगर वह सोशल मीडिया पर केवल हेलो भी लिख दें तो लोग उन्हें ट्रोल करने लगते हैं। उन्होंने कहा कि लोग 10 साल बाद भी उनकी फिल्म 'तीस मार खां' की बुराई करते हुए मेसेज भेजते हैं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2WzBZXO

Comments

Popular posts from this blog

वीडियो: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की आंखों में थे आंसू, हो रही बेटी ईशा देओल की व‍िदाई

ऋषि कपूर के निधन से सदमे में सलमान खान, बोले- कहा सुना माफ कर देना

सलमान ने यूं मनाया यूलिया वंतूर का बर्थडे, सिंगर ने शेयर कीं पार्टी की अनदेखी तस्वीरें और वीडियो