Anushka Sharma Birthday: जब अनुष्का शर्मा से विराट कोहली ने पूछा- इससे ऊंची हील्स नहीं मिली थीं क्या?

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा 1 मई 2021 को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। अनुष्का शर्मा ने बहुत कम उम्र में प्रफेशनल फ्रंट पर काफी सफलता हासिल कर ली। विराट कोहली के साथ उनकी रिलेशनशिप और फिर शादी हमेशा चर्चा में रही। अब ये दोनों जनवरी में अपनी पहली बच्ची वामिका के पैरंट्स भी बन गए हैं। बर्थडे पर जानते हैं इनकी दिलचस्प प्रेम कहानी।

अनुष्का शर्मा 1 मई को अपना जन्मदिन मना रही हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। अनुष्का के जन्मदिन पर जानते हैं इनकी खूबसूरत लव स्टोरी की अनसुनी बातें।


Anushka Sharma Birthday: जब अनुष्का शर्मा से विराट कोहली ने पूछा- इससे ऊंची हील्स नहीं मिली थीं क्या?

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा 1 मई 2021 को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। अनुष्का शर्मा ने बहुत कम उम्र में प्रफेशनल फ्रंट पर काफी सफलता हासिल कर ली। विराट कोहली के साथ उनकी रिलेशनशिप और फिर शादी हमेशा चर्चा में रही। अब ये दोनों जनवरी में अपनी पहली बच्ची वामिका के पैरंट्स भी बन गए हैं। बर्थडे पर जानते हैं इनकी दिलचस्प प्रेम कहानी।



अनुष्का और विराट की वो पहली मुलाकात
अनुष्का और विराट की वो पहली मुलाकात

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पहली बार एक शैम्पू के लिए टीवी ऐड की शूटिंग पर मिले थे। इस ऐड के बाद ही इन दोनों को हमेशा एक साथ देखा जाने लगा। वैसे ऐसा नहीं है कि अनुष्का ने विराट को इतनी आसानी से पसंद कर लिया था। दोनों ने ही काफी सोच-समझकर एक-दूसरे की तरफ कदम बढ़ाए थे।



विराट को डिनर पर इन्वाइट किया था
विराट को डिनर पर इन्वाइट किया था

अनुष्का शर्मा जब विराट के साथ पहला ऐड शूट कर रही थीं तो उसकी शूटिंग 3 दिनों तक चली थी। अनुष्का पहले विराट को बहुत गुस्सैल और नकचढ़ा समझती थीं मगर जब वह विराट से मिलीं तो वह उन्हें काफी सॉफ्ट, इंटेलिजेंट और मजाकिया लगे। शूटिंग के दूसरे दिन अनुष्का ने अपने नए घर के लिए डिनर पार्टी रखी और इसमें अपने दोस्तों के अलावा विराट को भी इन्वाइट किया था।



शैम्पू के ऐड के लिए विराट भी हैं शुक्रगुजार
शैम्पू के ऐड के लिए विराट भी हैं शुक्रगुजार

विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह शुक्रगुजार हैं कि उन्होंने अनुष्का के साथ शैम्पू का ऐड किया क्योंकि इसी ऐड के जरिए उनकी मुलाकात हुई थी। विराट ने कहा कि हम एक-दूसरे के साथ काफी मजाक करते थे और इसके बाद उनकी आपस में बॉन्डिंग बनती चली गई।



विराट ने पूछा- और ऊंची हील्स नहीं मिलीं क्या?
विराट ने पूछा- और ऊंची हील्स नहीं मिलीं क्या?

शैम्पू के ऐड की शूटिंग के वक्त जब विराट पहली बार अनुष्का से मिले तो उन्हें अनुष्का काफी लंबी नजर आ रही थीं। ऐड की शूटिंग के वक्त जब अनुष्का सामने आईं तो विराट ने पूछा- तुम्हें इससे ऊंची हील्स पहनने को नहीं मिली थीं क्या? अनुष्का को विराट का यह कॉमेंट अजीब सा लगा था मगर विराट ने तुरंत बात को संभालते हुए कहा कि वह मजाक कर रहे हैं।



कई साल डेटिंग के बाद कर ली शादी
कई साल डेटिंग के बाद कर ली शादी

इस ऐड के बाद ही अनुष्का और विराट ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। लगभग 5 साल डेट करने के बाद 11 दिसंबर 2017 को विराट और अनुष्का ने अपने परिवार और नजदीकी दोस्तों की मौजूदगी में इटली में शादी कर ली। शादी के बाद भी यह कपल लगातार चर्चा में बना रहता है।





from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3gP5f4N

Comments

Popular posts from this blog

'बेल बॉटम' में लारा दत्‍ता कैसे बनीं इंदिरा गांधी, अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर कर बताया

सोनू निगम के सपॉर्ट में सलीम मर्चेंट, कहा- उन्‍होंने सब सच बोला, कंपोजर्स के लिए मुश्क‍िल दौर है

अभिषेक बच्चन ने बेचा अपना लग्जरी अपार्टमेंट, साल 2014 में बने थे इस घर के मालिक