राज कपूर ने कुछ और रखा था करीना का नाम, मां बबीता को नहीं था पसंद

और हाल में अपने दूसरे बेटे के पैरंट्स बने हैं। करीना कपूर के पहले बेटे के नाम को लेकर काफी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी। हालांकि सैफ और करीना ने काफी विवाद होने के बाद भी अपने बेटे का नाम नहीं बदला था। अब अंदाजा लगाया जा रहा है कि करीना और सैफ अपने दूसरे बेटे का नाम क्या रखेंगे। वैसे एक दिलचस्प बात कम ही लोगों को पता है कि बचपन में खुद करीना का नाम बदला जा चुका है। जी हां, करीना कपूर का नाम पहले सिद्धिमा रखा गया गया था। राज कपूर ने करीना का नाम रखा था सिद्धिमा चौंक गए ना आप? यह सच है कि करीना कपूर का नाम पहले उनके दादा राज कपूर ने सिद्धिमा रखा था जबकि उनका निक नेम बेबो उनके पापा रणधीर कपूर ने रखा था। दरअसल करीना का जन्म 21 सितंबर 1980 को गणपति पूजा के त्योहार के दौरान हुआ था। ऋषि और नीतू कपूर की बेटी यानी करीना की कजन रिद्धिमा का जन्म इससे 6 दिन पहले 15 सितंबर को हुआ था। उस दौरान कई न्यूज रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि राज कपूर ने रिद्धि और सिद्धि से अपनी दोनों पोतियों के नाम रिद्धिमा और सिद्धिमा रखे हैं। रिद्धि और सिद्धि भगवान गणेश की दोनों पत्नियों के नाम हैं। मां बबीता को कैसे पसंद आया करीना? वैसे नीतू कपूर को तो रिद्धिमा नाम बहुत पसंद आया लेकिन बबीता को अपनी बेटी का नाम सिद्धिमा पसंद नहीं आया। कहा जाता है उस दौरान बबीता लियो टॉल्टॉय की किताब ऐना करीना पढ़ रही थीं और इसी किताब से प्रभावित होकर उन्होंने अपनी छोटी बेटी का नाम सिद्धिमा से करीना कपूर कर दिया। हालांकि करीना का निकनेम बेबो बना रहा जो उनके पिता रणधीर कपूर ने बड़ी बेटी करिश्मा के निकनेम लोलो के साथ तुकबंदी के लिए रखा था।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3q0lXz4

Comments

Popular posts from this blog

'बेल बॉटम' में लारा दत्‍ता कैसे बनीं इंदिरा गांधी, अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर कर बताया

सोनू निगम के सपॉर्ट में सलीम मर्चेंट, कहा- उन्‍होंने सब सच बोला, कंपोजर्स के लिए मुश्क‍िल दौर है

अभिषेक बच्चन ने बेचा अपना लग्जरी अपार्टमेंट, साल 2014 में बने थे इस घर के मालिक