VIDEO: विराट के साथ क्लीनिक पहुंचीं अनुष्का शर्मा, बेबी गर्ल या बॉय पर भिड़े फैन्स

और जनवरी 2021 में पैरंट्स बनने वाले हैं। बुधवार शाम अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को मुंबई में डॉक्टरर के क्लिनिक जाते हुए देखा गा। अनुष्का काफी प्यारी दिख रही थीं। हालांकि उनको डॉक्टर के यहां देखकर उनकी डिलिवरी के कयास तेज हो गए। उनकी तस्वीरें और वीडियो वायरल होते ही फैन्स जूनियर कोहली और छोटी अनुष्का के कयास भी लगाने लगे। अनुष्का शर्मा विराट कोहली के साथ क्लीनिक विजिट के लिए गई थीं। सोशल मीडिया पर तस्वीरें आने पर फैन्स, जूनियर कोहली, छोटी अनुष्का और विरुष्का को लेकर भिड़ गए। विराट और अनुष्का ने प्रेग्नेंसी अनाउंस करते वक्त जनवरी 2021 का टाइम बताया था। हालांकि ऐसा लग रहा है कि वे रुटीन चेकअप के लिए ही क्लीनिक गए थे। प्रेग्रेंसी फोटोशूट की तस्वीरों ने ढाया कहर अनुष्का शर्मा ने रीसेंटली एक मैगजीन के फोटोशूट से सनसनी मचा दी है। उन्होंने बेबी बम्प के साथ पोज दिए हैं। उन्होंने ये तस्वीरें शेयर करके लिखा है कि खुद के लिए और पूरी जिंदगी के लिए इसे कैद किया है। यह मजेदार था। विराट और अनुष्का ने अगस्त में इस प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। लॉकडाउन में छिपा ली प्रेग्नेंसी की न्यूज अनुष्का लॉकडाउन को अपने लिए वरदान मानती हैं। उन्होंने मैग्जीन के लिए दिए गए इंटरव्यू में बताया कि लॉकडाउन की वजह से लोग उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में नहीं जान पाए। अनुष्का बताती हैं कि जब वह और विराट डॉक्टर के पास जाते भी थे तो सड़कें खाली होती थीं। अनुष्का ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में यह भी बताया था कि डिलिवरी के बाद वह काम पर वापस लौटेंगी। उन्होंने प्लान कर लिया है कि अपने घर और प्रफेशनल लाइफ को कैसे बैलेंस करना है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/381hiqL

Comments

Popular posts from this blog

'बेल बॉटम' में लारा दत्‍ता कैसे बनीं इंदिरा गांधी, अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर कर बताया

सोनू निगम के सपॉर्ट में सलीम मर्चेंट, कहा- उन्‍होंने सब सच बोला, कंपोजर्स के लिए मुश्क‍िल दौर है

अभिषेक बच्चन ने बेचा अपना लग्जरी अपार्टमेंट, साल 2014 में बने थे इस घर के मालिक