टी-सीरीज की मालकिन दिव्या खोसला ने शेयर किया अपना लाजवाब वीडियो, दिखाया गुलाबी पंख

देश की सबसे बड़ी म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज की मालकिन और भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार ने अपना एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दिव्या खोसला की पीठ पर पंख नजर आ रहा है। दिव्या खोसला ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह पिंक लहंगे में कमाल दिख रही हैं और बाद में उनकी पीठ पर विंग यानी पंख बना नजर आ रहा है। दिव्या ने अपना यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'पंख वाली एक लड़की।' दरअसल दिव्या ने यह वीडियो अपने लेटेस्ट सॉन्ग की सफलता पर पोस्ट किया है। बता दें कि दिव्या खोसला कुमार का ऐल्बम 'तेरी आंखों में' हाल ही में रिलीज किया गया। इस गाने ने लॉन्च होते ही यूट्यूब पर धूम मचा दी है। अब यह गाना 75 मिलियन व्यूज़ को पार कर गया है और इसी का जश्न दिव्या इस वीडियो में सेलिब्रेट करती दिख रही हैं। बता दें कि दिव्या के इस गाने को दर्शन रावल और नेहा कक्कड़ ने गाया है, जबकि संगीत मनन भारद्वाज ने दिया है। इस गाने में दिव्या के साथ पर्ल वी. पुरी, रोहित सुचांती और दीक्षा जे. सिंह भी नजर आ रही हैं। फैन्स ने इस वीडियो को खूब पसंद किया है।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Tw4BMy

Comments

Popular posts from this blog

वीडियो: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की आंखों में थे आंसू, हो रही बेटी ईशा देओल की व‍िदाई

ऋषि कपूर के निधन से सदमे में सलमान खान, बोले- कहा सुना माफ कर देना

सलमान ने यूं मनाया यूलिया वंतूर का बर्थडे, सिंगर ने शेयर कीं पार्टी की अनदेखी तस्वीरें और वीडियो