पापा ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन को बेचैन बेटी रिद्धिमा की ये बातें पढ़कर छलक जाएंगी आपकी आंखें

ऋषि कपूर की जिंदगी का सफर खत्म हो चुका है और इस वक्त उनका पूरा परिवार आंसुओं से सराबोर है। इस दुख को वाकई शब्दों में बयां कर पाना मुश्किल है। खैर, अब उनके अंतिम संस्कार के लिए बेटी रिद्धिमा कपूर के दिल्ली से मुंबई पहुंचने का इतंजार है। रिद्धिमा अपने पिता के अंतिम दर्शन के लिए बेचैन हैं। फिलहाल रिद्धिमा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर अपने पापा को एक मजबूत सिपाही बताया है और कुछ ऐसी बातें लिखी हैं, जिसे पढ़कर शायद आपकी भी आंखें छलक पड़े। रिद्धिमा ने अपने पापा को मिस करते हुए कहा है, 'पापा, आई लव यू। मैं हमेशा आपसे प्यार करती रहूंगी- ईश्वर मेरे मजबूत योद्धा की आत्मा को शांति प्रदान करे। मैं हर दिन आपको मिस करूंगी, मैं आपके वीडियो कॉल हमेशा मिस करूंगी! जब तक हम फिर नहीं मिलते पापा आई लव यू।' घटना की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने रिद्धिमा कपूर सहित 5 लोगों के लिए मूवमेंट पास जारी किया है। रिद्धिमा पहुंचने पर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अब तक की जानकारी के मुताबिक, कहा यही जा रहा है कि शाम तक रिद्धिमा का परिवार वाले इंतजार करेंगे, शायद किसी चार्टर्ड प्लेन से वह शाम तक मुंबई पहुंच सकें। यदि वह सड़क के रास्ते मुंबई पहुंचेंगी तो इसमें वक्त लग सकता है। परिवार वाले रिद्धिमा का हॉस्पिटल में ही इतंजार कर रहे हैं। बता दें कि दो साल पहले ऋषि कपूर को बोन मैरो कैंसर का पता चला, जिसके बाद न्यू यॉर्क में उनका इलाज चल रहा था और वह पिछले साल इंडिया लौट भी आए। कहा जा रहा था कि वह स्वस्थ हो चुके हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से उनकी हालत बिगड़ने लगी। पिछले हफ्ते सांसों में तकलीफ के बाद उन्हें हॉस्पिटलाइज किया गया था और आद गुरुवार सुबह मुंबई में उनका निधन हो गया।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/3aRMxTn

Comments

Popular posts from this blog

'बेल बॉटम' में लारा दत्‍ता कैसे बनीं इंदिरा गांधी, अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर कर बताया

सोनू निगम के सपॉर्ट में सलीम मर्चेंट, कहा- उन्‍होंने सब सच बोला, कंपोजर्स के लिए मुश्क‍िल दौर है

अभिषेक बच्चन ने बेचा अपना लग्जरी अपार्टमेंट, साल 2014 में बने थे इस घर के मालिक