अनुष्का शर्मा की राह पर टिस्का चोपड़ा, पति के बाल काटते नजर आई ऐक्ट्रेस

कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन में सिलेब्स अपने घरों पर हैं और परिवार के लोगों के साथ समय बिता रहे हैं। इसके साथ ही बी-टाउन सिलेब्रिटीज घरों पर काम भी कर रहे हैं। वहीं, क्वारंटाइन टाइम में फिल्म ऐक्ट्रेस भी अनुष्का शर्मा की राह पर चल निकली हैं। दरअसल, अब टिस्का चोपड़ा अपने पति के बाल काटते नजर आईं। टिस्का चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर टिस्का चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने पति संजय चोपड़ा के बाल काटते हुए तस्वी र शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'अगर सिनेमा जल्द नहीं खुले तो नए करियर की तैयारी कर रही हूं। मेरे पहले क्लाइंट घर पर ही मिल गए, वह भी जरूरत की सर्विसेज करते हैं, इसलिए इस टाइम पैसे नहीं लिए...' अनुष्का शर्मा ने काटे थे विराट कोहली के बाल हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपने पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली के बाल काटे थे। इसका वीडियो खुद अनुष्का शर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया था। इसमें अनुष्का शर्मा विराट कोहली के बाल काटते हुए नजर आ रही हैं और दोनों स्टार्स मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं। भारत में 21 दिन का लॉकडाउन टिस्का चोपड़ा लॉकडाउन के समय सोशल मीडिया पर अपडेट्स देती रहती हैं। वह इस समय योग, कुकिंग और फिल्म देखकर समय पास कर रही हैं। बता दें कि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सरकार ने 21 दिन का लॉकडाउन घोषित किया।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2UupNnG

Comments

Popular posts from this blog

'बेल बॉटम' में लारा दत्‍ता कैसे बनीं इंदिरा गांधी, अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर कर बताया

सोनू निगम के सपॉर्ट में सलीम मर्चेंट, कहा- उन्‍होंने सब सच बोला, कंपोजर्स के लिए मुश्क‍िल दौर है

अभिषेक बच्चन ने बेचा अपना लग्जरी अपार्टमेंट, साल 2014 में बने थे इस घर के मालिक