तैमूर अली खान ने बनाई ड्रॉइंग, करीना कपूर ने बताया- घर का पिकासो

बॉलिवुड ऐक्ट्रेस ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। इसके बाद से वह लगातार अपने और अपने परिवार से जुड़े अपडेट्स फैंस के लिए शेयर करती रहती हैं। देश में चल रहे लॉकडाउन के चलते करीना कपूर अपनी फैमिली के साथ घर पर हैं और पति सैफ अली खान और बेटे की जानकारी पोस्ट कर रही हैं। तैमूर ने बनाई आइसक्रीम की ड्रॉइंग करीना कपूर ने अब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर तैमूर की बनाई पेटिंग शेयर की है। इसके साथ उन्होंने ‘दुनिया तुम्हारी आइसक्रीम है माय लव'। इसके साथ करीना कपूर ने तैमूर का घर का पिकासो बताया। करीना पहले भी शेयर कर चुकी हैं सैफ और तैमूर की तस्वीर इससे पहले करीना कपूर ने लॉकडाउन टाइम की सैफ और तैमूर की तस्वीर शेयर की थी। जिसमें दोनों पौधे लगाते नजर आ रहे थे। इन तस्वीरों को देखकर लग रहा है कि ऐक्ट्रेस अपने परिवार के साथ अच्छा टाइमपास कर रही हैं। आखिरी बार फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में आई थीं नजर वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर हाल ही में फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में नजर आई थीं। इसमें उनके साथ इरफान खान और राधिका मदान भी थे। 13 मार्च को रिलीज हुई यह फिल्म कोरोना वायरस के कारण चल नहीं पाई और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/33QSUVa

Comments

Popular posts from this blog

'बेल बॉटम' में लारा दत्‍ता कैसे बनीं इंदिरा गांधी, अक्षय कुमार ने वीडियो शेयर कर बताया

सोनू निगम के सपॉर्ट में सलीम मर्चेंट, कहा- उन्‍होंने सब सच बोला, कंपोजर्स के लिए मुश्क‍िल दौर है

अभिषेक बच्चन ने बेचा अपना लग्जरी अपार्टमेंट, साल 2014 में बने थे इस घर के मालिक