अर्पिता की बेटी आयत की पहली तस्वीर आई सामने, माथा चूमते दिखे मामा सलमान

की बहन ने शुक्रवार को एक बेटी को जन्म दिया। अर्पिता खान और उनके पति आयुष शर्मा दूसरे बच्चे के पैरंट्स बने हैं। सलमान खान की फैमिली के लिए यह मौका डबल खुशी का था, क्योंकि इस दिन सलमान खान अपना 54वां जन्मदिन मना रहे थे। अर्पिता खान के बेटी का नाम आयत रखा गया है। सलमान खान शनिवार को अस्पताल में अपनी बहन अर्पिता और भांजी आयत से मिलने गए थे। पहली बार आयत की तस्वीर सामने आई है। जो तस्वीर सामने आई है, उसमें सलमान खान न्यू बॉर्न गर्ल बेबी का माथा चूम रहे हैं। इस तस्वीर में अर्पिता भी नजर आ रही हैं। बता दें कि सलमान खान ने अपने जन्मदिन के मौके पर कहा था कि अर्पिता ने उन्हें सबसे अच्छा उपहार दिया है। अस्पताल में अर्पिता खान और उनकी बेटी आयत से मिलने के लिए सलमान खान के साथ यूलिया वंतूर भी पहुंची थीं। इसके अलावा सलीम खान, सलमा खान भी अपनी बेटी और नातिन से मिलने अस्पताल पहुंचे। बताते चलें कि आयुष शर्मा और अर्पिता ने साल 2104 में शादी की थी। इस कपल को पहला बेटा आहिल 2016 में हुआ था। आयुष शर्मा ने फिल्म 'लवयात्री' से फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ वरीना हुसैन थीं।


from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/364Iemd

Comments

Popular posts from this blog

वीडियो: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की आंखों में थे आंसू, हो रही बेटी ईशा देओल की व‍िदाई

ऋषि कपूर के निधन से सदमे में सलमान खान, बोले- कहा सुना माफ कर देना

सलमान ने यूं मनाया यूलिया वंतूर का बर्थडे, सिंगर ने शेयर कीं पार्टी की अनदेखी तस्वीरें और वीडियो