केएल राहुल ने शेयर की आथिया के साथ की तस्वीर, सुनील शेट्टी ने किया यह कॉमेंट
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस ने फिल्म 'हीरो' से इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म से सूरज पंचोली ने डेब्यू किया था। वहीं, दूसरी तरफ आथिया शेट्टी भारतीय क्रिकेटर के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं। आथिया शेट्टी और केएल राहुल ने कभी अपने रिलेशनशिप को लेकर हामी नहीं भरी और न ही मना किया है। सोशल मीडिया पर दोनों के एक साथ की फोटोज और विडियोज उनके रिश्ते को लेकर और हवा देते हैं। केएल राहुल ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह आथिया शेट्टी के साथ नजर आ रहे हैं। केएल राहुल ने हाथ में फोन का रिसीवर ले रखा है और ऐक्ट्रेस मुस्कुरा रही हैं। क्रिकेटर ने फोटो के साथ कैप्शन लिखा, 'हैलो, देवी प्रसाद....?' उनकी इस तस्वीर पर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने इमोजी बनाकर क्यूटीज लिखा। वहीं आथिया शेट्टी के पापा और ऐक्टर सुनील शेट्टी ने कुछ लॉफिंग इमोजी बनाए। बता दें कि केएल राहुल ने तस्वीर के साथ जो कैप्शन लिखा है, वह सुनील शेट्टी की फिल्म 'हेरा फेरी' का डायलॉग है। वर्कफ्रंट की बात करें तो आथिया शेट्टी आखिरी फिल्म मोतीचूर चकनाचूर में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी थे। बता दें कि आथिया शेट्टी से पहले केएल राहुल का नाम ऐक्ट्रेस निधि अग्रवाल के साथ जुड़ चुका है।
from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2Sz8wZV
Comments
Post a Comment