Posts

सलमान खान को फार्म हाउस पर सांप ने काटा, इलाज के बाद हॉस्पिटल से हुए डिस्चार्ज

Image
सुपरस्टार को सांप ने काट लिया है। बताया जा रहा है कि सलमान को शनिवार रात उनके पनवेल वाले फार्म हाउस पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने के तुरंत बाद सलमान खान को हॉस्पिटल रात 3 बजे में भर्ती कराया गया था। हालांकि सांप जहरीला नहीं था और फर्स्ट एड के बाद सलमान को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए पनवेल फार्म हाउस पहुंचे थे। सलमान खान 27 दिसंबर 2021 को अपना 56वां बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे। सलमान हर साल की तरह क्रिसमस , अपना जन्मदिन और नया साल मनाने के लिए अपने पनवेल स्थित फॉर्म हाउस पर परिवार और करीबियों के साथ जाते हैं। इस साल भी जन्मदिन के जश्न के लिए पनवेल में बॉलिवुड सितारों, प्रड्यूसर और बाकी दोस्तों का जमघट लगना शुरू हो गया है। सलमान के अधिकतर दोस्त आज दोपहर ही पनवेल पहुंच जाएंगे। सलमान के सांप काटने की खबर सुनने के बाद उनके फैन्स भी परेशान हो गए। हालांकि खतरे की कोई बात नहीं है और सलमान की तबीयत बिल्कुल ठीक बताई जा रही है। पनवेल के जिस इलाके में सलमान का फॉर्महाउस है, वह जंगली इलाका है। सांप, अजगर सहित तमाम जंगली जानव...

जैकलीन-नोरा के अलावा 5 और बॉलिवुड ऐक्ट्रेसेस के थे ठग सुकेश चंद्रशेखर से संपर्क, जल्द होगी पूछताछ

Image
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) इस समय ठग से जुड़े 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग के मामले की जांच कर रहा है। इस केस की जांच में ऐक्ट्रेस और के नाम सामने आए थे। पता चला है कि सुकेश ने इन दोनों ऐक्ट्रेसेस को करोड़ों रुपये के गिफ्ट दिए थे। अब इस जांच में 5 और बॉलिवुड ऐक्ट्रेसेस के नाम सामने आए हैं जिन्होंने या तो सुकेश से गिफ्ट लिए थे या फिर उनका प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से इस ठग से संबंध था। 'इंडिया टुडे' की एक रिपोर्ट की मानें तो ईडी ने इन 5 बॉलिवुड ऐक्ट्रेसेस के सुकेश से संबंधों की जांच करनी शुरू कर दी है और जल्द ही इन्हें पूछताछ के लिए समन भेजा जा सकता है। अभी तक इन्हें मामले में गवाह के तौर पर देखा जा रहा है। ईडी इस बात की जांच कर रही है कि क्या इन्होंने सुकेश चंद्रशेखर की सच्चाई जानते हुए भी उससे गिफ्ट लिए थे या वे उससे अनजान थीं। इस बीच खबर है कि ईडी जल्द ही सुकेश चंद्रशेखर से जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही को मिले गिफ्ट्स जब्त कर सकती है। इन गिफ्ट्स में महंगी कारें, हीरे, महंगे बैग्स और कपड़े जैसी चीजें शामिल हैं। ऐसा माना जा रहा है कि सुकेश ने जैकलीन को 10 करोड़ रुपये से...

कपूर फैमिली के इस क्रिसमस ब्रंच में क्यों नहीं पहुंचे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट?

Image
25 दिसंबर यानी क्रिसमस (Christmas) का दिन। जिधर देखो सभी इस दिन को अपने-अपने तरीके से इंजॉय करते दिख ही जाते हैं। जो नहीं दिख पाते, वह सोशल मीडिया के जरिए अपने सेलिब्रेशन को जाहिर कर देते हैं। ऐसे में फिल्मी सितारों ने भी इस त्योहार का आनंद लिया। शशि कपूर के घर पर एक पार्टी रखी गई। जहां पूरी कपूर फैमिली और उनके कुछ खास दोस्त शामिल हुए। लेकिन आलिया और रणबीर इस फैमिली क्रिसमस ब्रंच से दूर ही दिखाई दिए। पार्टी में कौन-कौन पहुंचा? कोविड-19 से (Covid-19) ठीक एक दिन पहले ठीक हुईं करीना कपूर (Kareena Kapoor) तो पार्टी में शामिल हुईं हीं। उनके अलावा सैफ अली खान (Saif Ali Khan), तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan), जेह अली खान (Jeh Ali Khan), करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor), बबिता, तारा सुतारिया (), आदर जैन (Aadar Jain), रीमा कपूर (Reema Kapoor), शशि कपूर (Shashi Kapoor) की पत्नी जेनिफर केंडल (Jennifer Kendal), शम्मी कपूर की पत्नी नीला देवी (Neila Devi), रीमा जैन (Reema Jain), जहान कपूर (Zahaan Kapoor), नव्या नवेली (Navya Naveli) और उनके भाई आगस्त्या नंदा जूहू में हुई इस पार्टी में दिखाई दिए। पार्...

Miss Universe 2021 हरनाज संधू की दो टूक- लड़कियों के कपड़ों से उनका कैरेक्टर जज करते हैं लोग

Image
बचपन में उनसे जब कोई पूछता कि तुम्हारा नाम क्या है? तो वे कहतीं, अभी बना रही हूं, जब बन जाएगा, तो पता चल जाएगा। वाकई आज उन्होंने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया भर में अपनी खूबसूरती और बुद्धिमता का परिचय देकर पूरे 21 साल के बाद जब मिस यूनिवर्स का ताज हासिल किया, तो फिर उनका नाम किसी परिचय का मोहताज नहीं रह गया। हम बात कर रहे हैं, विश्व पटल पर भारत को गौरवान्वित करने वाली मिस यूनिवर्स की। अपने मजबूत इरादों के बलबूते पर ताज को घर लाने वाली हरनाज इस खास मुलाकात में मिस यूनिवर्स के अविस्मरणीय पलों के अलावा महिला मुद्दों, बचपन, परिवार, , लाइफ पार्टनर और भविष्य की योजनाओं के बारे में दिल खोलकर बात करती हैं। हरनाज आपने मिस यूनिवर्स का ताज हासिल करके हर स्तर पर हमें गर्व और खुशी की अनुभूति करवाई है। जाने से पहले की जर्नी के बारे में तो आपसे बहुत सारी बातें हुई थीं, मगर इजरायल में किस तरह का अनुभव था? आपको याद होगा कि मैंने आपसे कहा था कि मैं हरनाज हूं और देश का नाज बन के आऊंगी और मैंने वो कर दिखाया। मेरे साथ आप सभी लोगों की दुआएं, इतना प्यार और उम्मीदें थीं, तो शुरू में मुझ पर दबाव भी बहुत था...

Kartik Aaryan ने अपनी फीमेल फैन को किया प्रैंक कॉल, रिऐक्शन देख खुद चौंक गए ऐक्टर

Image
के उभरते हुए कलाकारों की बात की जाए तो उसमें का नाम जरूर लिया जाएगा। कार्तिक आर्यन अभी अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग पुणे के एक कॉलेज कैंपस में कर रहे हैं। शूटिंग के बीच उन्होंने अपने फैन्स के साथ मस्ती करने का भी टाइम निकाल लिया। कार्तिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने अपनी एक फीमेल फैन को प्रैंक कॉल की थी। मगर कार्तिक को तब ताज्जुब हुआ जब इस फैन ने उन्हें तुरंत पहचान लिया। कार्तिक ने कॉल पर खुद को एक स्टूडेंट बताया है और अपनी फीमेल फैन से कहा, 'यश बोल रहा हूं, कार्तिक आर्यन कहां है?' दूसरी तरफ फैन ने तुरंत कार्तिक की आवाज पहचान ली और बोलीं, 'हेलो, क्या तुम कार्तिक आर्यन बोल रहे हो?' इसके जवाब में जैसे ही कार्तिक ने 'हां' कहा तो लड़की चौंक गई और बोली- क्या? इससे पहले कार्तिक आर्यन ने बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल पर खुलकर बात की थी। कार्तिक ने कहा, 'मुझे शुरूआत के दिन याद हैं जब मैं 'प्यार का पंचनामा' से पहले ऑडिशंस देता था। वो कठिन दिन थे लेकिन मैंने कभी उम्मीद नहीं छोड़ी। जब कोई मुझे रिजेक्ट करता थ...

Spider-Man पहुंची 150 करोड़ के क्लब में, Box Office पर Pushpa की बंपर कमाई की रफ्तार जारी

Image
में साल 2020-2021 में काफी फिल्में रिलीज होनी थीं लेकिन कोरोना वायरस के चलते सिनेमाघर बंद थे और इनकी रिलीज टलती रही। फाइनली 2021 के अंत में सिनेमाघरों के खुलने पर फिल्में रिलीज होने लगीं और बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। खासतौर पर का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन चौंकाने वाला है। इस फिल्म ने अपनी रिलीज के एक हफ्ते में 150 करोड़ का बिजनस कर लिया है। इसके साथ ही तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की Pushpa (Hindi) इस साल की हिंदी की दूसरी हिट फिल्म बन गई है। इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर 83 जैसी बड़ी फिल्म रिलीज हुई है। इस फिल्म ने रिलीज होते ही धमाकेदार बिजनस करना शुरू कर दिया है। हालांकि फिर भी 'स्पाइडर-मैन' का जादू अभी लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है और अपने दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने 6.75 करोड़ रुपये का बिजनस किया है। इस तरह इस फिल्म ने अभी तक बॉक्स ऑफिस पर लगभग 155 करोड़ रुपये का बिजनस कर लिया है। दूसरी तरफ अल्लू अर्जुन की फिल्म '' केवल तेलुगू में ही नहीं बल्कि हिंदी में भी जोरदार बिजनस कर रही है। 83 की रिलीज के बावजूद इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने शुक्रवार को 2.5 करोड़ रुपये का धमाकेदार बिज...

सुहाना खान की दोस्तों के साथ मस्ती, अनदेखी तस्वीरें हुईं वायरल

Image
बॉलिवुड सुपरस्टार शाहरुख खान () की बेटी (Suhana Khan) ने भले ही फिल्मी इंडस्ट्री में डेब्यू न किया हो लेकिन उनकी पॉपुलरटी में कोई कमी नहीं है। सोशल मीडिया की दुनिया में अक्सर वह छाई रहती हैं। इस समय भी सुहाना खान की तस्वीरें () वायरल हो रही हैं, जिसमें वह अपने दोस्तों के साथ मस्ती के मूड में नजर आ रही हैं। शाहरुख खान और गौरी खान की 21 साल की बेटी सुहाना खान इस समय अपनी हायर स्टडीज के लिए यूएस में हैं। सुहाना खान की दो तस्वीरें सामने आई हैं। एक तस्वीर में वह अपने दो दोस्तों के साथ मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। दूसरी तस्वीर में वह एक दोस्त का हाथ पकड़कर कॉरिडोर में चलती दिखाई दे रही हैं। उनकी इन तस्वीरों के बारे में क्लियर नहीं है कि ये पुरानी हैं या हाल ही में क्लिक की गई हैं। सुहाना खान न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी के टिश्च स्कूल ऑफ आर्ट्स की स्टूडेंट हैं। बीते महीने नवंबर में उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि वह न्यूयॉर्क छोड़ रही हैं। सुहाना खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की। उसमें एक बड़ी सी बिल्डिंग के सामने एक ट्रक जाता हुआ नजर आ रहा है। इस ट्रक पर लिखा है, 'प...