Posts

'अंतिम' देख रहे सलमान खान के फैंस ने थिएटर में जमकर फोड़े पटाखे, भयानक मंजर देख भाईजान ने जोड़े हाथ

Image
() और आयुष शर्मा (Aayush Sharma) स्टारर '' () 26 नवंबर यानी शुक्रवार को रिलीज हुई है। सलमान खान के फैंस फिल्म का काफी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फिल्म के रिलीज होने के बाद उत्साह में फैंस ने सिनेमाघर के अंदर पटाखे फोड़े हैं। इसके बाद सलमान खान ने पटाखे फोड़ने का वीडियो शेयर करते हुए फैंस से ऐसा न करने की रिक्वेस्ट की है। सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में फैंस सिनेमाघर के अंदर फिल्म 'अंतिमः द फाइनल ट्रुथ' के चलने के दौरान पटाखे फोड़ रहे हैं और अपने पसंदीदा ऐक्टर सलमान खान को चीयर कर रहे हैं। सलमान खान ने इस वीडियो के साथ लिखा है, 'मेरे सभी फैंस से रिक्वेस्ट है कि पटाखों को ऑडिटोरियम के अंदर लेकर न जाएं क्योंकि ये इससे आग लगने का खतरा हो सकता है। जिससे आपकी और दूसरों की जान को भी खतर हो सकता है। थिएटर मालिकों से मेरी रिक्वेस्ट है कि पटाखों को सिनेमाघर के अंदर न ले जाने दें और सुरक्षाकर्मी एंट्री प्वॉइंट पर चेकिंग करें। मेरी फैंस से रिक्वेस्ट है कि हर तरह से फिल्म को इंजॉय करें लेकिन कृपया ऐसा करने से बचें। धन्यवाद।' ...

'करण जौहर सब कुछ खा रहा, मुझे खाना नहीं मिल रहा', शबाना आजमी ने फराह खान से की शिकायत

Image
बॉलिवुड की वेटरन ऐक्ट्रेस () इस समय फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' () शूटिंग कर रही हैं। () के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म में आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) लीड रोल में हैं। कोरियॉग्रफर () ने फिल्म के सेट से एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। फराह खान ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शबाना आजमी फिल्म के सेट पर खाना न मिलने की शिकायत कर रही हैं। वहीं, करण जौहर खाना खाते नजर आ रहे हैं। फराह खान जब खाने के बारे में पूछती हैं तो शबाना आजमी कहती हैं कि उन्हें करण जौहर की वजह से उन्हें खाना नहीं मिलता है। करण जौहर सब कुछ खा रहा है और उन्हें कुछ भी खाना नहीं मिल रहा है। करण जौहर के सेट पर खाना नहीं है। शबाना आजमी की बातों सुनकर करण जौहर ने कहा, 'मैं खा रहा हूं। मैं बहुत खुश हूं। लेकिन किसी भी चीज से ज्यादा मैं बहुत खुश हूं।' फराह खान ने करण जौहर को बीच में रोका और कहा, 'हम काट रहे हैं और हम आपको नहीं सुनना चाहते हैं।' फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में धर्मेंद्र और जया ब...

विक्की और कटरीना की दिसंबर में होगी शादी? ऐक्टर की बहन ने बताई सच्चाई

Image
() और () की शादी को लेकर रोजाना कोई न कोई अपडेट सामने आ रहा है लेकिन अभी इस कपल की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इसी बीच विक्की कौशल की कजिन उपासना वोहरा ने शादी की अफवाहों को खारिज करते हुए कहा है कि ऐसा कोई प्लान नहीं है। उपासना वोहरा ने 'दैनिक भास्कर' को बताया कि दिसंबर में शादी नहीं करेंगे, फिर भी शादी की खबर जगंल में आग की तरह फैल रही है। उपासना वोहरा ने कहा, 'शादी की डेट्स की तैयारी को लेकर मीडिया में खबरें फैलाई जा रही हैं। शादी नहीं हो रही है। अगर ऐसा कुछ होता तो वे इसकी घोषणा करेंगे। बॉलिवुड में अक्सर इस तरह की अफवाहें फैलाई जाती हैं और बाद में पता चलता है कि मामला कुछ और ही थी। हाल ही में मेरे भाई के साथ मेरी बात हुई थी। ऐसा कुछ नहीं है। मैं अब इस मुद्दे पर कोई कॉमेंट नहीं करना चाहती, फिलहाल शादी नहीं हो रही है।' विक्की कौशल और कटरीना कैफ की राजस्थान में शादी होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। 'पिंकविला' की एक रिपोर्ट की मानें तो विक्की कौशल और कटरीना कैफ की शादी 9 दिसंबर को राजस्थान के सवाई माधोपुर के सिक्स सेंसेंज फोर्ट बरवाड़ा में होने जा रही...

न्‍यूड फोटो लीक पर जेनिफर लॉरेंस ने 7 साल बाद तोड़ी चुप्‍पी, कहा- यह जीवनभर का सदमा

Image
स्टार आज तक इस बात से आहत हैं कि उनकी न्यूड पिक्चर्स ऑनलाइन लीक हो गई थीं। जेनिफर का कहना है कि वह आज भी इस घटना के कारण हुए मानसिक तनाव से जूझ रही हैं। साल 2014 में हैकर्स ने बहुत सारे सिलेब्रिटीज के 500 से ज्यादा प्राइवेट फोटोज ऑनलाइन लीक कर एक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए थे। इन सिलेब्रिटीज में जेनिफर के अलावा रिहाना और सलीना गोमेज जैसे स्टार्स शामिल थे। इस बारे में एक मैगजीन से बात करते हुए जेनिफर लॉरेंस ने कहा, 'कोई मेरी मर्जी के बिना कहीं भी और कभी भी मेरी न्यूड बॉडी को ऑनलाइन देख सकता है। फ्रांस के किसी आदमी ने ये तस्वीरें ऑनलाइन पब्लिश की थीं। मैं हमेशा इसके कारण सदमे में रहूंगी।' जेनिफर ने इस बारे में भी बात की जब 2017 में उन्हें लगा था कि वह मरने वाली हैं। जेनिफर अपने शहर केंटकी से न्यू यॉर्क सिटी के लिए प्राइवेट प्लेन लिया था। अचानक प्लेन के 2 इंजन फेल हो गए थे। जेनिफर ने कहा, 'हम सबको लग रहा था कि हम मरने वाले हैं। मैंने अपने परिवार को वॉइस मेल्स भेजने शुरू कर दिए कि मैंने बहुत अच्छी जिंदगी जी। मुझे माफ कर दीजिए।' वर्क फ्रंट की बात करें तो इस समय जेनिफर लॉरेंस ...

Who is Bunty Sajdeh: विराट कोहली के पक्‍के यार हैं बंटी सजदेह, सोनाक्षी सिन्हा संग करने वाले हैं शादी?

Image
बॉलिवुड ऐक्ट्रेस के शादी की चर्चाएं सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है कि सोनाक्षी अपने कथित बॉयफ्रेंड के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकती हैं। अब फैन्स यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर बंटी सजदेह हैं कौन जिनसे सोनाक्षी सिन्हा की शादी कर सकती हैं। आइए, जानते हैं बंटी सजदेह की पूरी प्रोफाइल। से है बंटी का खास नाता कम ही लोगों को पता है कि बंटी सजदेह का सलमान खान से नजदीकी नाता है। दरअसल वह सलमान खान के छोटे भाई सोहेल खान की पत्नी सीमा सचदेव के भाई हैं। सोनाक्षी की बंटी से अच्छी दोस्ती है और उन्हें कई मौकों पर साथ में पार्टी करते देखा गया है। से है दोस्ती बंटी सजदेह मशहूर सिलेब्रिटी और स्पोर्ट्स मैनेजर कंपनी कॉर्नर स्टोन के सीईओ हैं। यह कंपनी कई सिलेब्रिटीज के साथ क्रिकेटर विराट कोहली के डील्स भी मैनेज करती है। इसी कंपनी के जरिए बंटी और विराट कोहली की अच्छी दोस्ती हो गई है। बंटी विराट कोहली के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर करते रहते हैं। विराट के अलावा केएल राहुल और युवराज सिंह से भी बंटी की अच्छी दोस्ती है। तलाकशुदा हैं बंटी बंटी सजदेह की इससे पहले 2009 में गर्लफ्रेंड ...

Sonakshi Sinha Wedding: सलमान खान के घर की बहूरानी बनेंगी सोनाक्षी सिन्‍हा, करने वाली हैं शादी!

Image
बॉलिवुड में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे हर कुंवारे को शहनाई बजवाने की जल्‍दी है। विक्‍की कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) की शादी की चर्चा है। तारा सुतारिया और अरमान जैन को लेकर भी खबर है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी नंबर लगाए बैठे हैं, वहीं इस लिस्‍ट में अब 'शॉटगन' शत्रुघ्‍न सिन्‍हा की बेटी सोनाक्षी सिन्‍हा () का भी नाम जुड़ गया है। चर्चा है कि बॉलिवुड की 'दबंग गर्ल' सोनाक्षी सिन्‍हा जल्‍द दुल्‍हन बनने वाली हैं। खास बात यह है कि वह सलमान खान की फैमिली की 'बहूरानी' बनने जा रही हैं। बंटी सजदेह से करने वाली हैं शादी! लंबे समय से चर्चा रही है कि सोनाक्षी सिन्‍हा और सिलेब्रिटी मैनेजर बंटी सजदेह () एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह डेटिंग जल्‍द ही सात फेरों में बदलने वाली है। बंटी सजदेह न सिर्फ सलमान खान के रिश्‍तेदार हैं, बल्‍क‍ि वह उनके बहुत अच्‍छे दोस्‍त भी हैं। असल में बंटी, सोहेल खान के साले हैं। वह सोहेल खान की बीवी सीमा खान के सगे भाई हैं। तलाकशुदा बंटी की विराट कोहली संग...

ऑनलाइन लीक हुई सलमान खान-आयुष शर्मा की 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ', भाईजान को लगा तगड़ा झटका

Image
बॉलिवुड सुपरस्टार और की फिल्म '' 26 नवंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। अपनी रिलीज के दिन ही यह फिल्म कई ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स पर लीक हो गई है। इस फिल्म एचडी प्रिंट में ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है। कई पायरेसी वेबसाइट पर 'अंतिम' एचडी प्रिंट में फ्री डाउनलोड की जा सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक पायरेसी के लिए कुख्यात , टेलिग्राम, मूवीरूल्स जैसे प्लैटफॉर्म पर ऑनलाइन डाउनलोड की जा सकती है। 'अंतिम' के साथ ही जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते 2' भी पायरेसी का शिकार हो गई है। इससे पहले अक्षय कुमार के लीड रोल वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' भी ऑनलाइन लीक हो गई थी। बॉक्स ऑफिस पर 'अंतिम' की ओपनिंग काफी ठंडी रही है। माना जा रहा है कि ऑनलाइन पायरेसी के कारण भी इसके बिजनस पर काफी असर पड़ा है। वैसे यह पहला मौका नहीं है जबकि कोई फिल्म पायरेसी का शिकार बनी हो। सलमान खान ने इससे पहले अपनी फिल्म 'राधे' को पायरेसी से बचाने की काफी कोशिश की थी मगर इसका कोई खास फर्क नहीं पड़ा और लाख कोशिशों के बावजूद 'राधे' पायरेसी का शिकार हो गई थी। 'राधे...