KRK ने लॉक किया अपना ट्विटर अकाउंट, सलमान और मीका के खिलाफ बयान के बाद हुए थे ट्रोल
() ने जब से कमाल आर. खान (Kamaal R Khan) के खिलाफ मानहानि का मुकदमा ठोका है, सोशल मीडिया पर केआरके (KRK) लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। कोर्ट में मामले की पहली सुनवाई के बाद जहां एक ओर सलमान खान के वकीलों से साफ किया है कि केआरके पर 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' के नेगेटिव रिव्यू के कारण यह केस नहीं किया गया है, वहीं ट्विटर पर केआरके का बड़बोलापन जारी है। वह लगातार अर्नगल दावे कर रहे हैं। () से भी उनकी जुबानी जंग शुरू हो गई है और इस कारण केआरके कई बार ट्रोल भी हो चुके हैं। लेकिन इसी बीच केआरके ने अपना ट्विटर अकाउंट लॉक कर दिया है। यानी अब उनके ट्वीट्स सिर्फ वही यूजर्स देख पाएंगे जो उन्हें फॉलो करते हैं। केआरके पर इस कारण हुआ है मानहानि का केस खुद को 'नंबर-1 क्रिटिक' बताने वाले केआरके अभी भी यह दावा कर रहे हैं कि उन पर 'राधे: योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' के नेगेटिव रिव्यू के कारण ही यह केस किया गया है। जबकि सलमान खान के वकीलों ने बयान जारी कर कहा कि केआरके ने सलमान खान और उनकी कंपनी 'बीइंग ह्यूमन' को फर्जी, भ्रष्टाचारी और मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल बताय...