Posts

शाहरुख खान ने क्वॉरंटीन के लिए दिया था ऑफिस, इस वजह से नहीं हो पा रहा इस्तेमाल

Image
कोरोना महामारी के बीच कई सिलेब्स जरूरतमंदों की हेल्प करने के लिए आगे आए। इन सिलेब्स में का नाम भी शामिल है। शाहरुख ने राज्य सरकारों की काफी मदद की। शाहरुख ने अपना ऑफिस भी क्वॉरंटीन सेंटर बनाने के लिए बृह्नमुंबई म्युनिसिपल कार्पोरेशन को दे चुके हैं। हालांकि रिपोर्ट्स की मानें तो इसका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा। डॉक्टर्स की कमी पड़ी भारी कोरोना महामारी के बीच शाहरुख खान ने मुंबई के खार में स्थित अपना 4 मंजिला ऑफिस बीएमसी को दे दिया था। मुंबई मिरर की रिपोर्ट की मानें तो यह ऑफिस खाली पड़ा है और यहां डॉक्टर्स न होने की वजह से इसका इस्तेमाल नहीं हो पा रहा है। शाहरुख ने कई लोगों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ शाहरुख ने शेयर किया था कि उनकी कंपनी दिहाड़ी काम करने वालों और ऐसिड अटैक सर्वाइवर्स को भी फाइनैंशल हेल्प देगी। शाहरुख ने पीएम केयर्स सहित कई राज्य सरकारों को भी मदद भेजी थी। from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यूज़, Hindi Movies News, हिंदी मूवीज़ समाचार, फिल्मी खबरें | Navbharat Times https://ift.tt/2XBDdOS

कोरोना से हुआ बड़ा नुकसान, प्रड्यूसर्स की उद्धव सरकार से घाटे से उबारने की मांग

Image
कोरोना महामारी के कारण बंद पड़ी शूटिंग के चलते भारी नुकसान उठाने वाली ने राज्य सरकार से आर्थिक पैकेज की मांग की है। इसके अलावा, कई और सुविधाओं की भी मांग की गई है। गुरुवार को संस्कृति सचिव डॉक्टर संजय मुखर्जी के साथ हुई जूम मीटिंग में प्रड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया से अपूर्व मेहता और मधु भोजवानी, इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रड्यूसर्स असोसिएशन के प्रेसिडेंट टीपी अग्रवाल, फेडरेशन सिने इंप्लॉइज के प्रेसिडेंट बीएन तिवारी, चीफ अडवाइजर अशोक पंडित, महासचिव अशोक दुबे, वेस्टर्न इंडिया फिल्म प्रड्यूसर्स असोसिएशन के संग्राम शिर्के आदि शामिल हुए। पोस्ट प्रॉडक्शन के लिए मांगी गाइडलाइंस राज्य सरकार के सामने अपना पक्ष रखते हुए इन सबने मांग की कि पोस्ट प्रॉडक्शन का काम तुरंत शुरू किया जाना चाहिए, जिसके लिए सरकार हेल्थ, सेफ्टी और सिक्यॉरिटी की नई गाइडलाइंस जारी करे। राज्य सरकार को एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए एक आर्थिक पैकेज देना चाहिए। वहीं, सरकार को सभी इंश्योरेंस कंपनियों से भी इंडस्ट्री के सदस्यों के लिए कोविड से सुरक्षा हेतु वाजिब पॉलिसीज बनाने को कहना चाहिए। इन चीजों में मांगी छूट सरकार के अंतर्गत आन...

रूस में प्रभास की 'बाहुबली 2' ने मचाई धूम, एम्बैसी ने किया ट्वीट

Image
साउथ स्टार प्रभास की 'बाहुबली' फ्रैंचाइजी पूरी दुनिया के सामने इंडियन और साउथ सिनेमा का नाम रोशन कर चुकी है। 'बाहुबली 2' ने बॉक्स ऑफिस के सारे रेकॉर्ड्स तोड़ चुकी है। फिल्म अभी तक लोगों के बीच जबरदस्त पॉप्युलर है और बीते दिनों यह रूस के चैनल पर दिखाई गई। इस खबर को एैम्बैसी ऑफ द रशियन फेडरेशन के ऑफिशल अकाउंट से शेयर किया गया। दुनियाभर में पॉप्युलर 'बाहुबली' सीरीज एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली: द कनक्लूजन' को भारतीय सिनेमा के इतिहास की बेस्ट फिल्मों में से एक में गिना जाता है। यह फिल्म भारत ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी काफी पॉप्युलर है। बीती 28 मई को रशिया इन इंडिया ( रशियन एम्बैसी) ने ट्वीट किया भारतीय में लोकप्रिय हो रहा है। देखिए रशियन टीवी इस वक्त क्या चला रहा है: रशियन वॉइसओवर के साथ बाहुबली। कई भाषाओं में डब की गई है 'बाहुबली' 'बाहुबली' सीरीज 250 करोड़ के बड़े बजट पर बनी फिल्म है और इसने दुनियाभर में 1800 रुपये की कमाई की है। फिल्म तेलुगू में बनी थी इसके बाद कई भाषाओं में डब की गई। from Bollywood News in Hindi, बॉलीवुड न्यू...

बिहार के शख्स को सोनू सूद का जवाब- तुम मुझे साइकल पर बिठाकर पूरा मुजफ्फरपुर घुमाना

Image
सोनू सूद अपने काम की वजह से उन गरीबों के बीच पूजे जा रहे हैं, जो उनकी वजह से अपने-अपने घर पहुंच चुके हैं। इतना ही नहीं, जिनका ताल्लुक इस दौरान सोनू से नहीं रहा, वह भी उनपर खूब प्यार लुटा रहे हैं और इसे ऐक्टर अच्छी तरह से संभाल भी रहे हैं। लोग लगातार उनके लिए ट्वीट के जरिए दुआएं भेज रहे हैं। उनके काम के साथ-साथ उनके लिए लोगों के कई सारे ट्वीट और उसपर ऐक्टर का जवाब भी इस वक्त जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहा है। ऐसा ही एक ट्वीट मुजफ्फरपुर के एक शख्स का है, जिसपर सोनू के जवाब ने सबका दिल लूट लिया है। इसी के साथ सोनू ने एक ट्वीट पर यह भी बताया है कि अब नींद उन्हें कब आएगी। धीरज कुमार नाम के एक शख्स ने सोनू सूद को टैग करते हुए ट्वीट किया और कहा, 'सोनू सूद जी महान कार्य कर रहे हैं आप। लॉक डाउन के बाद बिहार से हम आएंगे साइकिल यात्रा करते हुए मिलने और आशीर्वाद लेने आपसे, अनुमति दें। धीरज कुमार मुजफ्फरपुर।' अब इस ट्वीट पर सोनू का जवाब सुनिए। उन्होंने साइकल की इमोजी के साथ अपना यह जवाब दिया है। सोनू ने कहा, 'साइकल चलाने का और पैदल चलने का समय गया मेरे दोस्त। अब मैं आपके पास आऊंगा और तुम ...

अब हॉरर फिल्म 'छोरी' में नजर आएंगी नुसरत भरूचा, लॉकडाउन के बीच किया ऐलान

Image
ऐक्ट्रेस नुसरत भरूचा रोम-कॉम जॉनर से अभी तक लोगों का मनोरंजन करती रही हैं। अब वह हॉरर फिल्म से फैंस को डराने आ रही हैं। नुसरत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपने नए प्रॉजेक्ट की घोषणा की है। इसको लेकर उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं। मराठी फिल्म की रीमेक में आएंगी नजर नुसरत भरूचा को आखिरी बार आयुष्मान खुराना के साथ 'ड्रीम गर्ल' में देखा गया था। अब वह 'छोरी' फिल्म में लीड रोल में नजर आएंगी। यह फिल्म अवॉर्ड विनिंग मराठी फिल्म 'लापाछपी' का रीमेक है। इंस्टा पर अनाउंस की फिल्म अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से नुसरत ने लिखा, 'अपनी अगली फिल्म 'छोरी' का अनाउंसमेंट करके रोमांचित हूं। कुछ चौंकाने वाला और डरावना आपके सामने आने वाला है।' फिल्म की कहानी है डरावनी 2017 में यह फिल्म चर्चा में आई थी। इसमें कुछ पुरानी मान्यताएं दिखाई गई हैं , जिनकी कहानी काफी डरावनी है। फिल्म डरावनी होने के साथ इमोशनल भी है। फिल्म 'छोरी' की स्क्रिप्ट विशाल कपूर ने लिखी है, उन्होंने ही ओरिजिनल फिल्म लिखी थी। हिंदी रीमेक को विशाल फुरिया डायरेक्ट करेंगे उन्होंने ही 'लापाछपी...

महिला ने किया ऐसा ट्वीट, सोनू सूद बोले- आई लव यू कहने की इजाजत है?

Image
कोरोना लॉकडाउन के बीच लोगों की मदद करके रियल लाइफ हीरो बन चुके हैं। उनके फैंस अब रील लाइफ में भी हीरो बनाने की मांग कर रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट किया कि सोनू सूद ऑनस्क्रीन भी विलन नहीं बल्कि हीरो का रोल करने के योग्य हैं। इस पर सोनू सूद ने दिल छूने वाला जवाब दिया। हर मेसेज पर सोनू की नजर सोनू सूद ने कसम खा रखी है कि जब तक आखिरी प्रवासी अपने घर नहीं पहुंच जाता वह चैन से नहीं बैठेंगे। इस काम को अंजाम देने के लिए वह जी-जान से जुटे हुए हैं। सोशल मीडिया पर सोनू सूद छाए हुए हैं। महाराष्ट्र के गवर्नर भी उनकी तारीफ कर चुके हैं। सोनू सूद हर ट्वीट पर नजर रख रहे हैं ताकि किसी जरूरतमंद का मेसेज मिस न हो जाए। इस बीच एक महिला ने ट्वीट किया, डियर बॉलिवुड, जब ये सब खत्म हो जाए, क्या हम सोनू सूद को भाई और विलन के रोल से बचाकर उन्हें हीरो के रोल ऑफर कर सकते हैं? क्योंकि वह ऑनस्क्रीन भी हीरो का रोल प्ले करने के योग्य हैं। सोनू ने मांगी 'आई लव यू' कहने की इजाजत उनके इस ट्वीट को रीट्वीट करते हुए सोनू ने खुशी जाहिर की है और लिखा है, सरिता...क्या मुझे आपको 'आई लव यू' कहने की छूट है...

'मुन्नाभाई एमबीबीएस': शादी का सीन शूट करने के लिए राजकुमार हिरानी ने किया था यह जुगाड़

Image
बॉलिवुड के जाने-माने डायरेक्टर ने इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं। उनकी '3 इडियट्स', 'पीके', '' जैसी बेहतरीन फिल्में बनाकर सिनेमा को अलग मुकाम पर पहुंचाया है। राजुकमार हिरानी की फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' को लेकर एक दिलचस्प जानकारी सामने आई है। 10 करोड़ रुपये था फिल्म का बजट साल 2003 में आई फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' को लोगों ने खूब पसंद किया था। बता दें कि राजकुमार हिरानी की इस फिल्म का बजट बहुत ज्यादा नहीं था। 17 साल पहले रिलीज हुई यह फिल्म 10 करोड़ रुपये में बनी थी। उस समय इतने रुपये में बनी फिल्म को मिडिल बजट का माना जाता था। फिल्म में शादी का सीन फिल्म का बजट कम होने से डायरेक्टर और क्रू मेंबर्स को कम से कम संसाधनों पर फिल्म बनानी थी इसलिए कई जुगाड़ का सहारा लेना पड़ा था। इसमें से एक जुगाड़ मुन्ना और चिंकी की शादी के लिए लगाया गया था। फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' के आखिर में मुन्ना और चिंकी की शादी का मोंटाज दिखाया गया था। कम बजट बना कारण इसके लिए राजकुमार हिरानी सेट तैयार करके शूट करना चाहते थे। जब उन्हें पता चला कि सेट को तैय...